CG News: दिल्ली में 10 डिग्री पहुंचा तापमान… UP, छत्तीसगढ़ और झारखंड में चलेगी शीतलहर, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें 10 राज्यों का मौसम- #INA

हिमाचल में माइनस में पहुंचा तापमान
दिल्ली–NCR में मौसम का मिजाज बदल रहा है. तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके चलते दिल्ली में ठंड में इजाफा हो रहा है. आज भी दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिल्ली के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है. अगले 5 दिन दिल्ली के तापमान में और गिरावट आने की आशंका है, जहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. ऐसे में ठंड में बढ़ोतरी होगी.
15 से 18 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, यनम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश होने संभावना है. 16 से 19 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज हवाएं चलने की संभावना है. 15 और 16 नवंबर को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है. 16 नवंबर को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है.
इन राज्यों में चलेगी शीतलहर
15 और 16 नवंबर के दौरान उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और पूर्वी राजस्थान में भी कुछ जगहों पर शीतलहर चलने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है. अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद 3 से 4 डिग्री तक गिरावट हो सकती है.
उत्तर प्रदेश और मराठवाड़ा में कुछ स्थानों पर सामान्य से कम तापमान रहने का अनुमान है. इसके साथ ही छत्तीसगढ़, तेलंगाना, झारखंड और विदर्भ में कई स्थानों पर सामान्य से काफी कम तापमान रहने की आशंका है. वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का दौर जारी है. मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है तो पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट है.
हिमाचल प्रदेश में माइनल में पहुंचा तापमान
हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों का तापमान माइनस में पहुंच गया है. कल्पा का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस, केलांग में -3 डिग्री सेल्सियस, चंबा जिले के चौरीबिहाल में -8 डिग्री सेल्सियस, लाहौल स्पीति में -6 डिग्री सेल्सियस, टपरी में -4 डिग्री सेल्सियस है. इशके साथ ही कई इलाकों में 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम तापमान है, जहां ठिठुरन वाली ठंड पड़ रही है.
दिल्ली में 10 डिग्री पहुंचा तापमान… UP, छत्तीसगढ़ और झारखंड में चलेगी शीतलहर, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें 10 राज्यों का मौसम
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










