CG News: चमकेगी बिजली, चलेगी आंधी… दिल्ली से लेकर UP-बिहार तक आज होगी बारिश, पहाड़ों सहित अन्य राज्यों का जानें हाल- #INA

फाइल फोटो
इन दिनों नौतपा चल रहा है, लेकिन देश के कई मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है, जिससे लोगों को नौतपा से थोड़ी राहत अवश्य मिल रही है. मौसम के लिहाज से अगले तीन से चार दिन बहुत अहम हैं. आईएमडी ने उत्तर भारत के साथ देश के विभिन्न राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने का अनुमान जताया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि देश की राजधानी दिल्ली समेत अन्य राज्यों में आज मौसम कैसा रहने वाला है.
देश की राजधानी में आज बारिश के साथ आंधी मिल सकती है. बिजली चमकने के साथ (30-40 किमी प्रति घंटे) तेज हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली में कल भी मौसम कुछ ऐसा ही रह सकता है. वहीं 2 जून को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है. 3 जून को आंधी के साथ बारिश देखने को मिल सकती है. राजधानी में आज अधिकतम 35 तो न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है.
यूपी में मौसम ने फिर बदला रुख
उत्तर प्रदेश में मौसम का रूख फिर बदला नजर आ रहा है. आज प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं पर और पूर्वी हिस्से में कुछ जगहों पर बारिश के साथ गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इस दौरान दोनों पश्चिमी और पूर्वी हिस्से हिस्से में कहीं-कहीं पर बादल गरज और बिजली चमक सकती है. साथ ही (30 से 50 किमी) की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है. यूपी में आज अधिकतम 40 और अधिकतम 40 न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है.
ये भी पढ़ें:बॉक्सिंग चुनाव पर रोक का विरोध, अनुराग ठाकुर की याचिका पर HC ने केंद्र-BFI को भेजा नोटिस
बिहार में आंधी-बारिश
बिहार में आज बरसात देखने को मिल सकती है. प्रदेश की राजधानी पटना में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और बारिश या आंधी या धूल भरी आंधी और बिजली चमकने की संभावना है. पूर्णिया में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. गया जिले में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. कुछ मिलाकर आज राज्य में बारिश- आंधी और बादल छाए रहने की स्थिति रह सकती है.
एमपी समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं के साथ अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है. राजस्थान में शुक्रवार को बारिश के बाद अब आज और कल आंधी और बारिश की गतिविधियां कम हो सकती हैं, हांलाकि पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की आंधी और बारिश देखने को मिल सकती है.
पहाड़ी इलाकों में होगी बारिश
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है. बरसात के बाद मैदानी क्षेत्रों में भी गर्मी से राहत है. आज राज्य के पहाड़ी इलाकों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है, जबकि अन्य क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना जताई गई है. हिमाचल प्रदेश में आज और कल कई जिलों में मौसम खराब रह सकता है. यहां कई जिलों मेघगर्जन आंधी तूफान और वर्षा होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें:दिल्ली यूनिवर्सिटी में लेना है एडमिशन तो Tv9 के साथ दूर करें हर कंफ्यूजन
चमकेगी बिजली, चलेगी आंधी… दिल्ली से लेकर UP-बिहार तक आज होगी बारिश, पहाड़ों सहित अन्य राज्यों का जानें हाल
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








