चैतन्यानंद ने 50 दिन में 15 होटल बदले:सस्ते ठिकाने चुनता था, फोन पासवर्ड भूलने का दावा किया; इंस्टीट्यूट की 17 स्टूडेंट्स के शोषण का आरोप- INA NEWS

दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट का पूर्व हेड और छात्राओं से यौन शोषण का आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी (60 साल) गिरफ्तारी से पहले लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पिछले 50 दिनों के दौरान उसने 15 होटल बदले। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, वह पुलिस से बचने के लिए बिना सीसीटीवी कैमरों वाले सस्ते होटलों में ठहरता था। चैतन्यानंद के करीबी उसके लिए होटल चुनते थे। पुलिस उसके करीबियों की तलाश कर रही है।चैतन्यानंद को रविवार को आगरा के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। सूत्रों ने बताया कि उसने पूछताछ दावा किया कि वह अपने फोन और अन्य डिजिटल उपकरणों के पासवर्ड भूल गया है। पुलिस ने उसके तीन फोन और एक आईपैड जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, चैतन्यानंद जांच में मदद नहीं कर रहा है और सवालों का ठीक से जवाब नहीं दे रहा है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को उससे इंस्टीट्यूट की छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों के मामले में पूछताछ की। उसे इंस्टीट्यूट के उस कमरे में ले जाया गया, जहां उस पर छात्राओं को बुलाने का आरोप है।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |




