Chhath Puja: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, दिल्ली के इस घाट पर सीएम ने की पूजा-पाठ
Chhath Puja: मंगलवार सुबह महापर्व छठ समाप्त हो गया है. व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपना व्रत पूरा किया. इस बीच लोक आस्था के महापर्व पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी उगते सूर्य को अर्घ्य दिया. मंगलवार सुबह सीएम आईटीओ स्थित हाथी घाट स्थित छठ घाट पर पहुंची. इस दौरान, उनके साथ दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और कपिल मिश्रा मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने लक्ष्मी नगर के विधायक अभय वर्मा की पत्नी के साथ छठ की पूजा की. उन्होंने इस दौरान कहा कि छठी मईया ने उन्हें श्रद्धालुओं की सेवा का अवसर दिया है.
हाथी घाट पर छठ परवैतिनों के साथ भगवान सूर्यदेव को सुबह का अर्घ्य अर्पित किया।
सूर्यदेव से प्रार्थना है कि वे हर परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य का प्रकाश भरें, हर घर में शांति और हर हृदय में विश्वास की किरण जगाएं।
छठी मइया की कृपा से दिल्ली का हर आंगन उजाले से भरता… pic.twitter.com/FDnB4HGhJn
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) October 28, 2025
डूबते हुए सूर्य को भी अर्पित किया अर्घ्य
इससे पहले, सोमवार शाम को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार में छठ घाट पर यमुना में डुबकी लगाई थी. उन्होंने छठी मइया से दिल्ली के लोगों से सुख और शांति की कामना की. बता दें, मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय छठ पूजा का समापन हो गया.
महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य की आप सभी को शुभकामनाएं।
आज सोनिया विहार में यमुना तट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हुए यही कामना की है कि हर दिल्लीवासी के जीवन में सुख, समृद्धि और उन्नति का प्रकाश सदा बना रहे।
यह पर्व केवल आस्था का नहीं, बल्कि उस अनुशासन, श्रद्धा और… pic.twitter.com/ROjwEs2ov6
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) October 27, 2025
चार दिवसीय व्रत का हुआ समापन
ब्रह्मामुहूर्त भोर में श्रद्धालु छठी मइया के गीत गाते हुए घाटों पर पहुंच गए थे. श्रद्धालुओं ने घाट पर दीये जलाए और पूजा-पाठ की. इसके बाद उन्होंने उगते हूए सूर्य को अर्घ्य दिया. श्रद्धालुओं ने चार दिवसीय व्रत का इसी के साथ समापन हो गया है. व्रतियों ने पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया. 25 अक्टूबर को नहाय-खाय से चार दिनों की पूजा-पाठ शुरू की है.
#WATCH | Uttarakhand: Chhath Puja, symbolising deep faith and devotion, was celebrated with great enthusiasm across the state.
Chief Secretary Anand Bardhan, along with his family, offered Arghya first . the setting sun and later . the rising sun at the Tons River ghat in… pic.twitter.com/otOrQhLsx8
— ANI (@ANI) October 28, 2025
Chhath Puja: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, दिल्ली के इस घाट पर सीएम ने की पूजा-पाठ
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)


.webp)

