Political – बिहार में मिलेगी फ्री बिजली, चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान- #INA

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
बिहार विधानसभा चुनावों से पहले तमाम राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं. इस बीच सीएम नीतीश कुमार भी अपनी 20 साल की सत्ता को बचाने के लिए तमाम कोशिशें करते नजर आ रहे हैं. यही कारण है कि चुनाव से पहले वे कई तरह की घोषणाएं कर रहे हैं. 1 करोड़ रोजगार ऐलान के बाद अब सीएम ने फ्री बिजली देने का ऐलान किया है. इस बात की जानकारी खुद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है. चुनाव से पहले सीएम का ऐलान बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
सीएम नीतीश ने लिखा कि हम लोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं. अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा. इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा. हमने यह भी तय किया है कि अगले तीन वर्षों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर अथवा नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर लाभ दिया जाएगा.
हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा। हमने यह
— Nitish Kumar (@NitishKumar) July 17, 2025
उन्होंने आगे कहा कि कुटीर ज्योति योजना के तहत जो अत्यंत निर्धन परिवार होंगे उनके लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने हेतु पूरा खर्च राज्य सरकार करेगी तथा शेष के लिए भी सरकार उचित सहयोग करेगी. इससे घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली का 125 यूनिट तक कोई खर्च नहीं लगेगा, साथ ही साथ राज्य में अगले तीन वर्षों में एक अनुमान के अनुसार 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा उपलब्ध हो जाएगी.
चुनाव से पहले हो रही कई घोषणाएं
बिहार में भले ही अभी चुनाव के लिए कुछ महीनों का समय बाकी हो, लेकिन इससे पहले ही तमाम राजनीतिक दल जनता को अपने पक्ष में लाने के लिए तमाम वादें करते नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही मौजूदा सरकार भी जनता को किसी भी तरह अपने पाले में बनाए रखने की पूरी कोशिश करती हुई नजर आ रही है. यही कारण है कि सूबे के सीएम नीतीश कुमार एक के बाद एक कई बड़े ऐलान कर रहे हैं. पिछले दिनों उन्होंने ऐलान किया था कि 1 करोड़ लोगों को रोजगार देंगे. इसके साथ ही महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण का ऐलान भी किया है. अब बिजली फ्री देने का ऐलान किया गया है. चुनाव से पहले सीएम की ये घोषणाएं खास मानी जा रही हैं.
कब होंगे बिहार में चुनाव
बिहार में मौजूदा सरकार का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है. इससे पहले ही चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी. ऐसा माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव अक्टूबर या नवंबर में कराए जा सकते हैं. हालांकि अभी प्रदेश में मतदाता पुनरीक्षण का काम जारी है. ये काम पूरा होने के बाद ही चुनावों की तारीखों का ऐलान किया जाएगा.
बिहार में मिलेगी फ्री बिजली, चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










