जम्मू-कश्मीर में चिल्लई कलां खत्म, मिनिमम टेम्परेचर में बढ़ोतरी:राजस्थान में कोहरे में गाड़ियां टकराईं, 3 की मौत; यूपी के 30 जिलों में तेज ठंड और कोहरा- INA NEWS

जम्मू-कश्मीर में तेज सर्दी के 40 दिन का फेज जिसे चिल्लई कलां कहते हैं और 30 जनवरी को खत्म हुआ। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में कई इलाकों में रात के मिनिमम टेम्परेचर में बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को श्रीनगर का तापमान 0°C से बढ़कर 1.30°C रहा। ये गुरुवार रात -0.6°C था। राजस्थान के भीलवाड़ा में नेशनल हाईवे- 58 पर घने कोहरे के कारण 5 वाहन टकराए। हादसे में 3 लोगों की मौत हुई। इधर, उत्तर प्रदेश में बारिश-ओलावृष्टि के बाद से सर्दी बढ़ी है। आज 30 से ज्यादा जिलों में कोहरे-सर्दी का अलर्ट है। शुक्रवार को आगरा में घने कोहरे के कारण सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हुई। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अगले 2 दिन के मौसम का हाल… 1 फरवरी: दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात में बारिश की संभावना है। हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी हो सकती है। बिहार, झारखंड में कोहरा रह सकता है। 2 फरवरी: दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात में बारिश की संभावना है। हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी हो सकती है। बिहार, झारखंड में कोहरा रह सकता है। असम, मेघालय में भी बारिश की संभावना है।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button