चीन ने रूस और यूक्रेन से शांति वार्ता में गति बनाए रखने का आग्रह किया

बीजिंग, 21 जून (.)। संयुक्त राष्ट्र में चीन के उप स्थायी प्रतिनिधि कंग श्वांग ने सुरक्षा परिषद में यूक्रेन मुद्दे पर चर्चा में रूस और यूक्रेन से शांति वार्ता की गति बनाए रखने का आग्रह किया।

कंग श्वांग ने कहा कि रूस और यूक्रेन ने हाल ही में तुर्की के इस्तांबुल में दूसरे दौर की वार्ता की, जिसमें शहीद सैनिकों के अवशेषों और घायल सैनिकों के आदान-प्रदान तथा अलग हुए बच्चों को उनके परिवारों के पास वापस भेजने में सहायता जैसे मुद्दों पर आम सहमति हुई। चीन इन सकारात्मक घटनाक्रमों का स्वागत करता है, दोनों पक्षों को वार्ता का नया दौर आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित करता है और शांति की दिशा में सभी प्रयासों का समर्थन करता है।

साथ ही, चीन रूस और यूक्रेन द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमलों को लेकर बेहद दुखी और चिंतित है, जिसके कारण दोनों पक्षों में भारी नागरिक हताहत हुए हैं और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने बताया कि यूक्रेन संकट में विरोधाभास जटिल हैं और इसमें विभिन्न हितधारक शामिल हैं। युद्ध विराम हासिल करना और शांति बहाल करना आसान नहीं है और इसके लिए अभी भी अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से निरंतर प्रयासों की आवश्यकता है।

कंग श्वांग ने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी संघर्ष का अंतिम बिंदु वार्ता की मेज ही है। चीन संबंधित पक्षों के बीच संपर्क बनाए रखने और वार्ता जारी रखने का समर्थन करता है, ताकि संवाद और परामर्श के माध्यम से सभी पक्षों के स्वीकार्य वाले निष्पक्ष, स्थायी और बाध्यकारी शांति समझौते पर पहुंचाया जा सके।

उन्होंने आगे कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को युद्ध विराम, शांति और वार्ता के लिए अधिक तर्कसंगत आवाज उठानी चाहिए, विश्वास बढ़ाने और मध्यस्थता एवं समझौता करने के लिए और अधिक कूटनीतिक प्रयास करने चाहिए, ताकि संकट के शीघ्र राजनीतिक समाधान को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक माहौल बनाया जा सके। इस संबंध में, चीन ने अमेरिका से कूटनीतिक प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने और निराधार आरोप लगाना बंद करने का आग्रह किया।

कंग श्वांग के अनुसार, चीन हमेशा शांति, संवाद और मानवता के पक्ष में खड़ा है और युद्ध विराम तथा राजनीतिक समाधान का समर्थन करता है। चीन संकट के शीघ्र राजनीतिक समाधान को बढ़ावा देने में रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करने को तैयार है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–.

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

चीन ने रूस और यूक्रेन से शांति वार्ता में गति बनाए रखने का आग्रह किया




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button