पुतिन के भारत दौरे को लेकर चीन की सकारात्मक प्रतिक्रिया, कहा- वैश्विक स्थिरता के लिए तीनों देशों का संबंध आवश्यक
राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा पर चीन ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत, चीन और रूस उभरती अर्थव्यवस्थाएं और ग्लोबल साउथ की प्रमुख ताकतें हैं, इसलिए त्रिपक्षीय सहयोग जरूरी है। बीजिंग ने पुतिन के “भारत और चीन हमारे सबसे करीबी दोस्त हैं” बयान को बढ़ते भरोसे का संकेत बताया।
HighLights
चीन की पुतिन के भारत दौरे को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया
पुतिन के ‘दोस्त’ बयान देशों के बीच बढ़ते भरोसे का संकेत माना
चीन और भारत के बीच रणनीतिक संबंध सुधार होने की संभावना
डिजिटल डेस्क: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे को लेकर चीन की ओर से प्रतिकिया आयी है। चीन ने राष्ट्रपति पुतिन के दौरे को सकारात्मक बताया है। चीन ने कहा कि भारत, चीन और रूस तीनों ही उभरती हुई अर्थव्यवस्थाएं हैं। साथ ही चीन की ओर से कहा गया कि ग्लोबल साउथ की अहम ताकतें होने के नाते तीनों देशों के बीच मजूबत त्रिपक्षीय सहयोग होना चाहिए। यह क्षेत्रिय सहयोग और वैश्विक स्थिरता के लिए आवश्यक है।
इसके साथ ही बीजिंग ने पुतिन के ‘भारत और चीन हमारे सबसे करीबी दोस्त हैं’ वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है। चीन की ओर से इस बयान को महत्वपूर्ण बताया गया है। साथ ही इसे तीनों देशों के बीच बढ़ते हुए भरोसे का संकेत बताया है। यह प्रतिक्रियाएं चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन की ओर से आयी है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि चीन भारत के साथ संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाना चाहता है। उन्होंने ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में 2020 के बाद उत्पन्न तनाव के बाद संबंधों की धीरे-धीरे बहाली हो रही है। यह महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़ें- Putin India Visit: हेल्थ से लेकर शिपबिल्डिंग तक… जानें भारत और रूस के बीच कौन से समझौतों को मिला मुकाम?
दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार की संभावना
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के ओर से संकेत दिए गए हैं कि चीन भारत और रूस के साथ समानांतर रूप से अपने द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करना चाहता है। वह इसके लिए तैयार है। चीन के इस बयान और प्रतिक्रिया के बाद ऐसी संभावना है कि भारत और चीन के रिश्तों में तेजी से सुधार आने की संभावना है।
पुतिन के भारत दौरे को लेकर चीन की सकारात्मक प्रतिक्रिया, कहा- वैश्विक स्थिरता के लिए तीनों देशों का संबंध आवश्यक
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,