Nation: डब्ल्यूटीओ बैठक में चीन का 'दक्षिण-दक्षिण सहयोग' मॉडल सराहा गया #INA

बीजिंग, 18 जून (.)। जिनेवा में आयोजित विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की 63वीं व्यापार-संवर्धन सहायता विशेष बैठक में, चीन ने दक्षिण-दक्षिण सहयोग की संभावनाएं एजेंडे के तहत विकासशील देशों को व्यापार बुनियादी ढांचे में सुधार और व्यापार नीति निर्माण क्षमताओं को मजबूत करने में सहायता देने की अपनी प्रमुख प्रथाओं और सफल अनुभवों को साझा किया। इन प्रयासों को बैठक में उपस्थित सभी पक्षों द्वारा अत्यधिक सराहा गया।

चीन के वाणिज्य मंत्रालय के आर्थिक सहयोग ब्यूरो के प्रतिनिधि ने व्यापार बुनियादी ढांचे के स्तर और अनुपालन क्षमताओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ व्यापार नीतियों, विनियमों, ई-कॉमर्स मानकों और अन्य क्षेत्रों में विकासशील देशों की क्षमता निर्माण को मजबूत करने में चीन द्वारा दी गई विशिष्ट सहायता के मामलों का विस्तार से उल्लेख किया।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चीन दक्षिण-दक्षिण सहयोग को मजबूत करना जारी रखेगा। इसका उद्देश्य समावेशी विकास को बेहतर ढंग से बढ़ावा देना, व्यापार-संवर्धन सहायता को आगे बढ़ाना और डब्ल्यूटीओ पर केंद्रित बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली का दृढ़ता से समर्थन करना है, ताकि विकास के परिणामों का लाभ सभी देशों के लोगों तक पहुंच सके।

इसी बैठक में, चीनी पक्ष के निमंत्रण पर लाओस-चीन सहयोग समिति के एक प्रतिनिधि ने लाओस को चीन से मिले चौतरफा समर्थन का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने व्यापार नीतियों, विनियमों, बुनियादी ढांचे, रेलवे अंतरसंवाद, डिजिटल व्यापार और मानव संसाधन के क्षेत्रों में चीन की सहायता पर प्रकाश डाला।

प्रतिनिधि ने स्पष्ट किया कि चीन की इस सहायता ने न केवल लाओस की व्यापार सुविधा के स्तर में सुधार किया है, बल्कि लाओस को भूमि से घिरे देश से भूमि से जुड़े देश में बदलने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह परिवर्तन लाओस को क्षेत्रीय और वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में एकीकृत करने के लिए एक प्रमुख प्रेरक शक्ति प्रदान करता है, जिससे उसकी आर्थिक प्रगति को नई गति मिल रही है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–.

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

डब्ल्यूटीओ बैठक में चीन का 'दक्षिण-दक्षिण सहयोग' मॉडल सराहा गया




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button