शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष बशीर उल हक (रॉकी) ने किया वृक्षारोपण

आगरा। शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष बशीर उल हक (रॉकी) की ओर से पर्यावरण को लेकर भारत रत्न राजीव गांधी युगद्रष्टा जयंती के अवसर पर कंपनी गार्डन सदर मे वृक्षारोपण कर धूम धाम से मनाई गई बशीर उल हक ने बताया कि भारत एक ऐसा देश है जहां हर नागरिक को एक ही नज़र से देखा जाता है जहां हर नागरिक को सम्मान मिलता है जहां लोगों मे आपसी भाई चारा सद्भावना हो, लोकतंत्र और संविधान से देश मजबूती से खड़ा हो हम ऐसे देश के नागरिक हैं कार्यक्रम के दौरान
शाहिद खान ,गौरव पत्र ,अनीश खान, रणजीत सिंह मोहम्मद हनीफ, बबलू , जेकब लाल,आदिल कुरैशी अजीत कुमार सिंह आदि अन्य लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।
रिपोर्ट: अजीत कुमार कुशवाह






