National-मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कब से होगी शुरू? सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दी ये बड़ी जानकारी – #INA

National-मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कब से होगी शुरू? सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दी ये बड़ी जानकारी – #INA

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यह बुलेट ट्रेन साल 2028 में ऑपरेशन हो जाएगा। IMEC समिट 2025 के दौरान CNBC-TV18 की मैनेजिंग एडिटर शेरीन भान से बातचीत में फडणवीस ने बताया कि, गुजरात में बुलेट ट्रेन का काम तेजी से चल रहा है, जबकि महाराष्ट्र में काम कुछ पीछे चल रहा था। अब यह परियोजना 2028 तक पूरी कर ली जाएगी।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस  ने दी बड़ी जानकारी

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि बुलेट ट्रेन को वधवन बंदरगाह से भी जोड़ा जाएगा। हाल ही में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने राज्य का बजट पेश करते हुए जानकारी दी थी कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का एक स्टेशन वधवन के पास भी बनाया जाएगा। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने 21 अप्रैल को बताया कि मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में बुलेट ट्रेन स्टेशन के लिए खुदाई का लगभग 75% काम पूरा हो चुका है। NHSRCL के प्रवक्ता के अनुसार, स्टेशन के लिए आवश्यक 18,722,63 क्यूबिक मीटर मिट्टी में से करीब 14 लाख क्यूबिक मीटर मिट्टी की खुदाई की जा चुकी है।

तीन घंटे में पहुंचेंगे मुंबई से अहमदाबाद

508 किलोमीटर लंबी बुलेट ट्रेन परियोजना के पूरा होने पर अहमदाबाद और मुंबई के बीच यात्रा का समय मौजूदा 6 से 8 घंटे से घटकर सिर्फ 3 घंटे रह जाएगा। 2026 में सूरत और दक्षिण गुजरात के बिलिमोरा के बीच 50 किलोमीटर के हिस्से पर बुलेट ट्रेन का पहला ट्रायल रन किया जाएगा। इस कॉरिडोर में कुल 12 स्टेशन होंगे। मुंबई में स्टेशन भूमिगत होगा, जबकि ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती में एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे।

करीब 1.1 लाख करोड़ रुपये की इस परियोजना की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2017 में अहमदाबाद के साबरमती में रखी थी। भारत और जापान के बीच हुए सहयोग समझौते के तहत जापान सरकार इस परियोजना के लिए भारत को 0.1% की बेहद कम ब्याज दर पर 88,000 करोड़ रुपये का सॉफ्ट लोन दे रही है। इस ऋण की वापसी अवधि 50 साल है और चुकौती ऋण मिलने के 15 साल बाद शुरू होगी।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कब से होगी शुरू? सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दी ये बड़ी जानकारी

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button