सीएम धामी का राहुल गांधी पर विवादित बयान:अखिलेश यादव की पीएम पर टिप्पणी को बताया संस्कारहीन, कहा चुनावों में हार से मानसिकता में हुआ बदलाव- INA NEWS

अखिलेश यादव की पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी के बाद आज सीएम पुष्कर सिंह धामी ने महागठबंधन के तीन नेताओं पर तंज कसा है। सीएम ने देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि जिनके संस्कार इस प्रकार के हो आज चाहे राहुल गांधी हो, अखिलेश यादव हो, या अभी-अभी जहां चुनाव (बिहार) हुआ हो तेजस्वी यादव, इनके माता-पिता को इनको अच्छे संस्कार सिखाने चाहिए थे। घर के बड़े-बूढ़ों को अच्छे संस्कार सिखाने चाहिए थे। मैं समझता हूं कि राहुल गांधी जी को उनकी दादी से लेकर उनकी माता जी, बहन किसी ने भी यह संस्कार नहीं सिखाए। उसी प्रकार से राहुल गांधी मुलायम सिंह यादव के पुत्र है। उनको भी अपने से बड़ों का सम्मान कैसे किया जाता है… हमारे यहां तो एक संस्कृति है, एक संस्कार है कि अपने से छोटों का भी बहुत सम्मान किया जाता है। उनके प्रति भी व्यक्तिगत दूरआदर नहीं रखा जाता है। मैं समझ सकता हूं कि जिस प्रकार से आने वाले राज्यों के जितने भी चुनाव के परिणाम आ रहे हैं। उससे अखिलेश यादव का इस प्रकार का बयान देना। उनका मानसिक संतुलन किस स्तर पर पहुंच गया है ये दर्शाता है। अखिलेश यादव ने क्या कहा था? अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के विजन 2047 पर तंज कसते हुए सरकार के लक्ष्यों और दावों पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि 2047 तक पीएम मोदी ही धरती पर नहीं रहेंगे, फिर इस विजन का क्या होगा? पीएम मोदी बेमतलब की बातें करते हैं।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button