भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में सीएम इंटर्नशिप प्रोग्राम लॉन्च, तीन महीने सरकार संग 87 युवा करेंगे काम- INA NEWS

दिल्ली सरकार ने युवाओं के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम को लॉन्च किया है। सीएम रेखा गुप्ता ने सोमवार को ‘विकसित भारत मुख्यमंत्री इंटर्नशिप प्रोग्राम’ का शुभारंभ किया। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन कर रहे 87 युवाओं को दिल्ली सरकार के साथ काम करने के लिए चुना गया है। आने वाले 3 महीने तक ये युवा हमारी सरकार की नीतियों और परियोजनाओं के साथ प्रत्यक्ष रूप से जुड़े रहेंगे। कार्यक्रम के तहत होनहार युवाओं का चयन किया जाएगा, जो तीन महीनों तक दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों, वरिष्ठ अधिकारियों और जमीनी परियोजनाओं के साथ प्रत्यक्ष रूप से कार्य करेंगे।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |



