Nation: Breaking .: एसवाईएल विवाद पर पंजाब-हरियाणा के सीएम करेंगे बात, 9 जुलाई को करेंगे बैठक #INA

Breaking . .: नमस्कार, हमारा चैनल के डिटिजल प्लेटफॉर्म पर आपका स्वागत है. यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं देश-दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज और खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स. तो बने रहिए हमारे साथ. सबसे पहले बात करते हैं मौसम की. देश के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है. हालांकि दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से बारिश ना होने की वजह से एक बार फिर से उमसभरी गर्मी पड़ने लगी है. इस बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

उधर, अमेरिकी संसद में राष्ट्रपति ट्रंप का अहम और महत्वाकांक्षी विधेयक ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ पास हो गया है. शुक्रवार शाम को राष्ट्रपति इस बिल पर साइन कर सकते हैं. इसके बाद ये विधेयक कानून बन जाएगा.

वहीं रूस ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को मान्यता दे दी है. रूस ने तालिबान के नए राजदूत का परिचय पत्र स्वीकार कर लिया है. इसी के साथ रूस दुनिया का पहला देश बन गया है जिससे तालिबान सरकार को स्वीकार किया है.

आज की प्रमुख खबरें

1. पीएम मोदी शुक्रवार को कैरेबियन देश त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद को संबोधित करेंगे. उसके बाद पीएम मोदी अर्जेंटीना के लिए रवाना होंगे.

2. उधर शुक्रवार से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक की शुरुआत होती. ये बैठक 6 जुलाई तक चलेगी. इसका आयोजन दिल्ली स्थित केशव कुंज में होगा.

3. वहीं सुप्रीम कोर्ट 4 जुलाई को मध्य प्रदेश में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण नहीं देने के मामले में अहम सुनवाई करेगा.

4. उधर कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट-यूजी (CUET UG 2025) का रिजल्ट 4 जुलाई को जारी होगा.

5. वहीं बागेश्वर धाम में शुक्रवार को होने वाले सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. बाबा बागेश्वर अपना जन्मोत्सव नहीं मनाएंगे. दरअसल, मध्य प्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम में हुए हादसे के बाद ये फैसला लिया गया है.

6. उधर कैप्टन शुभांशु शुक्ला शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) के छात्रों से बातचीत करेंगे.

7. भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले का आज तीसरा दिन है ये मैच दोपहर 3.30 बजे बर्मिंघम में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: US: राष्ट्रपति ट्रंप की बड़ी जीत, ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ पर अमेरिकी संसद ने लगाई मुहर

ये भी पढ़ें: रूस ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को दी मान्यता, नए राजदूत का स्वीकार किया परिचय पत्र

Breaking .: एसवाईएल विवाद पर पंजाब-हरियाणा के सीएम करेंगे बात, 9 जुलाई को करेंगे बैठक




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button