हरियाणा के सांसदों के साथ CM सैनी की मीटिंग:दिल्ली में कई मुद्दों पर चर्चा; केंद्रीय मंत्री खट्टर मौजूद, PM मोदी से भी मिलेंगे- INA NEWS

हरियाणा के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी की दिल्ली में मीटिंग चल रही है। इस मीटिंग में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के अलावा अन्य सांसद मौजूद हैं। नायब सिंह सैनी हरियाणा के भाजपा सांसदों के साथ नाश्ते के दौरान विकास की योजनाएं को लेकर चर्चा कर रहे हैं। प्रदेश में चल रही केंद्रीय और राज्य स्तरीय योजनाओं की समीक्षा भी की जा रही है। संगठन से जुड़ी गतिविधियों पर भी चर्चा होगी। करनाल से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, सांसद नवीन जिंदल, धर्मवीर सिंह, राज्यसभा सदस्य भी बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर भी मौजूद हैं। बैठक के बाद पीएम से मिलेंगे हरियाणा के लिए होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करने के लिए सभी सांसदों के साथ संसद भवन पहुंचेगे। सीएम को पीएम से मुलाकात करने के लिए आधे घंटे का समय मिला है। इस दौरान हरियाणा के सभी सांसद भी रह सकते हैं। सीएम बैठक की फीड बैक भी प्रधानमंत्री को देने वाले हैं।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |



