नोएडा में सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा, रक्षा उपकरण एवं ड्रोन निर्माण इकाई का लोकार्पण करेंगे

नोएडा, 30 अगस्त (.)। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नोएडा के दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे सेक्टर-113 हेलीपैड पर दोपहर लगभग 3:40 बजे उतरेंगे। कार्यक्रम के तहत रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री यहां रक्षा उपकरण एवं ड्रोन निर्माण इकाई का लोकार्पण करेंगे।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री नोएडा प्राधिकरण और यमुना प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। इस वीवीआईपी दौरे को देखते हुए, जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जानकारी के अनुसार, नोएडा पुलिस और यातायात विभाग ने सुबह से ही मुख्य मार्गों पर तैनाती शुरू कर दी थी। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है ताकि बिना जांच कोई भी वाहन कार्यक्रम स्थल के आसपास न पहुंच सके। लगभग 1000 पुलिसकर्मी अलग-अलग इलाकों में तैनात किए गए हैं।

यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए डायवर्जन योजना भी लागू की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यही कारण है कि हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास के मार्गों पर पुलिस, पीएसी और खुफिया विभाग की टीमें सक्रिय हैं। इसके अलावा, ड्रोन कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही है। ड्रोन और रक्षा उपकरण निर्माण इकाई के लोकार्पण को लेकर उद्योग जगत में उत्साह देखा जा रहा है।

माना जा रहा है कि यह कदम ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ को नई दिशा देगा। इस यूनिट से देश को रक्षा क्षेत्र में मजबूती मिलने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि आम जनता की आवाजाही पर ज्यादा असर न पड़े, इसके लिए मार्गों पर पहले से ही सूचना दे दी गई है। सुबह से ही पुलिस और ट्रैफिक विभाग की टीमें सक्रिय होकर वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों की जानकारी दे रही हैं।

–.

पीकेटी/एएस

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

नोएडा में सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा, रक्षा उपकरण एवं ड्रोन निर्माण इकाई का लोकार्पण करेंगे




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button