Nation: मोजाम्बिक के राष्ट्रपति के साथ सीएमजी का विशेष साक्षात्कार #INA
.webp)
बीजिंग, 16 अगस्त (.)। वर्तमान वर्ष चीन और मोजाम्बिक के बीच राजनयिक संबंध की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ है। हाल ही में मोजाम्बिक के राष्ट्रपति डेनियल फ्रांसिस्को चापो ने चाइना मीडिया ग्रुप को एक विशेष साक्षात्कार दिया।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध का स्रोत मोजाम्बिक के राष्ट्रीय स्वतंत्रता संघर्ष में था। 1975 में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद मोजाम्बिक ने चीन के साथ औपचारिक कूटनीतिक संबंध स्थापित किया। अब दोनों देशों के संबंध उच्च स्तर पर हैं।
राष्ट्रपति चापो ने कहा कि मापुटो कटेम्बे ब्रिज चीन की सहायता द्वारा निर्मित है, जो अफ्रीका में सबसे बड़ा सस्पेंशन ब्रिज है। वह दोनों देशों की मित्रता और सहयोग का एक प्रतीक है। बुनियादी संस्थापन के सुधार के साथ मोजाम्बिक अधिक विकास के मौके प्राप्त करेगा। मुझे चीन की यह बात बहुत पसंद है कि अगर आप धनी होना चाहते हैं, तो पहले मार्ग का निर्माण करें।
उन्होंने बताया कि मोजाम्बिक की कृषि स्थिति बहुत अच्छी है। यहां लगभग सभी फसलें उगाई जा सकती हैं। हम चीनी दोस्तों का मोजाम्बिक में आने का स्वागत करते हैं। चीनी तकनीक का उपयोग कर हम अधिक धान, काजू, दाल व मकई का उत्पादन कर सकेंगे। यह दोनों देशों की खाद्य सुरक्षा के लिए मददगार है। दोनों देशों की मित्रता और सहयोग गहरा होगा। हम कृषि क्षेत्र में चीन के साथ और अधिक घनिष्ठ संबंध स्थापित करना चाहते हैं।
राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत दो पहाड़ अवधारणा, यानी स्वच्छ पानी और हरित पहाड़ मूल्यवान संपत्ति है, की चर्चा में राष्ट्रपति चापो ने कहा कि यह एक महान विचार है। मैं दो पहाड़ अवधारणा के चीन में सफल कार्यान्वयन की बधाई देता हूं। मुझे विश्वास है कि दो पहाड़ अवधारणा आगे के रास्ते पर प्रकाश डालेगी। विश्व के विभिन्न देशों को इस अवधारणा का पालन कर प्रकृति का अच्छा संरक्षण करना चाहिए।
साक्षात्कार में राष्ट्रपति चापो ने विश्वास जताया कि भविष्य में कृषि, उद्योग, पर्यटन, खनन, ऊर्जा और बुनियादी संस्थापन में मोजाम्बिक और चीन का सहयोग जरूर ही मजबूत होता रहेगा और अधिकाधिक ठोस उपलब्धियां पैदा होंगी, जिससे दोनों देशों की जनता को कल्याण मिलेगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–.
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
मोजाम्बिक के राष्ट्रपति के साथ सीएमजी का विशेष साक्षात्कार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)
.webp)


