एअर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को-मुंबई फ्लाइट में कॉकरोच मिले:केबिन क्रू ने यात्रियों की सीट बदली; एयरलाइन बोली- कीड़े कभी-कभी विमान में घुस जाते हैं- INA NEWS

एअर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जाने वाली फ्लाइट में कॉकरोच मिलने का मामला सामने आया है। दो पैसेंजर्स ने अपनी सीट के पास कॉकरोच मिलने की शिकायत थी। इसके बाद केबिन क्रू ने दोनों की सीट बदल दी। दोनों कॉकरोच देखकर परेशान हो गए थे। एयरलाइन ने एक बयान में बताया कि हमारे केबिन क्रू ने दोनों पैसेंजर्स को उसी केबिन की दूसरी सीटों पर बिठा दिया, जहां वे मुंबई पहुंचने तक आराम से बैठे थे। कोलकाता में फ्यूल भरने के दौरान, ग्राउंड क्रू ने फ्लाइट की सफाई की। फिर फ्लाइट मुंबई के लिए रवाना हुई। एअर इंडिया ने कहा, ‘हमारी तरफ से लगातार फ्यूमिगेशन (केमिकल स्प्रे) के बावजूद, कभी-कभी ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान कीड़े विमान में घुस सकते हैं। हम इस घटना का कारण जानने के लिए जांच करेंगे और कोशिश करेंगे कि दोबारा ऐसी घटना न हो।’ एयरलाइन ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पैसेंजर्स से माफी भी मांगी। रविवार को एअर इंडिया की दो फ्लाइट रद्द हुईं
एक दिन पहले, रविवार को तकनीकी कारणों से एअर इंडिया को अपनी दो फ्लाइट रद्द करनी पड़ी थी। पहली फ्लाइट AI 500 भुवनेश्वर से दिल्ली आने वाली थी। हालांकि, भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर फ्लाइट रवाना होने से पहले केबिन का तापमान ज्यादा मिला। इसके बाद फ्लाइट रद्द कर दी गई। फ्लाइटराडार24 डॉट कॉम के मुताबिक, एयरबस ए 321 को दोपहर 12:35 बजे उड़कर दाेपहर 2:55 बजे दिल्ली पहुंचना था। इससे पहले रविवार को ही एअर इंडिया की सिंगापुर-चेन्नई फ्लाइट भी मरम्मत के काम के लिए रद्द कर दी गई। एयरलाइन ने बताया कि एआई 349 रवाना सिंगापुर से रवाना होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही मरम्मत की जरूरत दिखाई दी, जिसमें अतिरिक्त समय लगना था। इसके चलते फ्लाइट रद्द कर दी गई।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button