राजस्थान समेत 5 राज्यों में सुबह-शाम की सर्दी:MP के 11 जिलों में पारा 10°C से नीचे; चेन्नई में कोहरा, 3 फ्लाइट डायवर्ट- INA NEWS

मौसम विभाग ने देश के किसी भी राज्य में रविवार के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल में हुई बर्फबारी के कारण उत्तर भारत के सभी राज्यों में अभी भी सर्दी का असर है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और चंडीगढ़ में सुबह और शाम सर्दी हो रही है। जबकि दिन के समय कई जिलों में पारा 30° का आंकड़ा पार कर रहा है। इन राज्यों में फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदल गया है। 11 जिलों में टेंपरेचर 10 डिग्री से कम रहा। उमरिया सबसे सर्द शहर रहा, जहां पारा 7 डिग्री तक पहुंच गया। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर समेत बाकी जिलों में सुबह-शाम ही सर्दी पड़ रही है। रविवार को चेन्नई में कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रही। सुबह 9 बजे तक कोहरा छाए रहने के कारण 3 फ्लाइट्स को तिरुचिरापल्ली डायवर्ट करना पड़ा। चेन्नई में कोहरे का कारण ज्यादा नमी, धीमी रफ्तार की हवाएं और रात के समय कम तापमान था। हिमालयी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 9 फरवरी से ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का अनुमान जताया है। 10 फरवरी को दोनों ही प्रदेशों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम की 2 तस्वीरें… अगले दो दिन का मौसम… राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: बाड़मेर में लगातार दूसरे दिन पारा 30° पार, 48 जिलों में भी बढ़ी गर्मी प्रदेश में तापमान बढ़ने से दिन में सर्दी का असर लगभग खत्म हो रहा है। शनिवार को हनुमानगढ़, सिरोही को छोड़कर सभी जिलों में दिन का तापमान 25° से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। बाड़मेर में लगातार दूसरे दिन तापमान 32.6 डिग्री रहा। बाड़मेर के अलावा पाली, जालोर और जोधपुर में भी तापमान 30 डिग्री का आंकड़ा पार कर गया। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: कटनी, शहडोल-उमरिया सबसे ठंडे, टेंपरेचर 3.5 डिग्री पहुंचा प्रदेश में सर्दी फिर से बढ़ गई है। करीब 15 दिन के बाद रात का तापमान 4 डिग्री से नीचे आ गया है। कटनी, शहडोल और उमरिया सबसे सर्द हैं। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री है, जबकि 13 शहरों में टेंपरेचर 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 48 घंटे बाद प्रदेश का तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: आज से बढ़ेगा तापमान, मुजफ्फरनगर 8.1°C के साथ सबसे सर्द प्रदेश में कोहरे का प्रभाव अब लगभग खत्म हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। हवा की रफ्तार 20kmph से 25kmph तक पहुंच सकती है। मौसम शुष्क बना रहेगा और दिन में धूप खिली रहेगी। तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर… बिहार: गोपालगंज, बगहा में घना कोहरा, सीवान का पारा 9°C, 5 दिन बाद बढ़ेगा तापमान बगहा, गोपालगंज में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। जहानाबाद में मौसम साफ है, लेकिन हवा चलने के कारण ठंड बढ़ी हुई है। मौसम विभाग ने आज किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। फिलहाल प्रदेश का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस है। आने वाले समय में तापमान में 1-2 डिग्री गिरावट दर्ज होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा: तापमान 25 डिग्री पार, अब सुबह और शाम की ठंड, 10 फरवरी से बदलेगा मौसम प्रदेश में दिन के तापमान में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे अब ठंड का असर कम और हल्की गर्मी हो रही है। महेंद्रगढ़ में सबसे ज्यादा गर्मी रही, जहां पारा 25 डिग्री के पार जा चुका है। फरीदाबाद में 25.4°C और भिवानी में भी पारा 24°C के आंकड़े को छू चुका है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: जगदलपुर में 31.2° और अंबिकापुर में 6.3°C तापमान प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा रहने की संभावना है। शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 31.2°C जगदलपुर में दर्ज किया गया था। वहीं सबसे कम तापमान 6.3°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। अगले 7 दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। पढ़ें पूरी खबर…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News