MP के भोपाल-इंदौर समेत 20 जिलों में शीतलहर:हिमाचल में तापमान माइनस पहुंचा, झारखंड में अगले 2 दिन कोल्ड वेव- INA NEWS

पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी शुरू हो गई है। इसका असर मध्य प्रदेश समेत दूसरे मैदानी राज्यों में दिख रहा है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में ठंड बढ़ गई है। एमपी के 10 से ज्यादा जिलों में रविवार को शीतलहर का असर रहा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज सोमवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत 20 जिलों में शीतलहर का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। प्रदेश के तीन शहरों का तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। वहीं 8 जिलों में तापमान 5 डिग्री से नीचे और 21 शहरों का पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। IMD ने झारखंड के छह जिलों के लिए 10 से 12 नवंबर तक शीतलहर (कोल्ड वेव) की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 1 से 3 डिग्री तक गिरा है।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button