कमांडो काजल की अंकुर से बस में हुई मुलाकात:सोनीपत में लव-मैरिज के लिए परिवार की सरकारी नौकरी की शर्त; पहले अटेम्प्ट में पेपर क्लियर- INA NEWS

हरियाणा में सोनीपत की रहने वाली दिल्ली पुलिस की कमांडो काजल की हत्या में नया खुलासा हुआ है। काजल की मां मीना के अनुसार, काजल जिस स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी, उसी स्कूल में उसके पति अंकुर की छोटी बहन निधि पढ़ाती थी। इस वजह से काजल को अंकुर के बारे में पहले से ही जानकारी थी। कॉलेज टाइम में गन्नौर से पानीपत आते-जाते समय काजल और अंकुर के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। ग्रेजुएशन के बाद काजल ने परिवार को अंकुर के बारे में बताया। परिवार ने शर्त रखी कि जब तक दोनों को सरकारी नौकरी नहीं मिल जाती, तब तक उनकी शादी नहीं हो सकती। मीना ने यह भी बताया कि अंकुर से शादी करने के लिए काजल ने दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल का एग्जाम पहले ही अटेम्प्ट में पास कर लिया। काजल के नौकरी लगने के छह महीने बाद अंकुर को भी नौकरी मिल गई, जिसके बाद परिवार वाले उनकी शादी के लिए राजी हो गए। शादी के बाद काजल को एक बेटा हुआ। 22 जनवरी को दिल्ली के फ्लैट में काजल और अंकुर के बीच झगड़ा हो गया। अंकुर ने गुस्से में काजल के सिर पर डंबल मारा। काजल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 27 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दिल्ली पुलिस इस मामले में अंकुर को गिरफ्तार कर चुकी है। अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए काजल की मां ने क्या बताया….. अब जानिए काजल की हत्या कैसे हुई…. 20 जनवरी को डंबल मारा मीना ने बताया कि 20 जनवरी को काजल मायके से दिल्ली के लिए गई थी। अंकुर ने 26 जनवरी की ड्यूटी का हवाला देते हुए उसे दिल्ली में ही रुकने के लिए कहा। 21 और 22 जनवरी को काजल ड्यूटी पर गई। 22 जनवरी की शाम 6 बजे उसने अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात की। उसी रात, काजल और अंकुर के बीच विवाद हुआ। रात 10 बजे अंकुर ने गुस्से में काजल के सिर पर डंबल से वार कर दिया। 27 जनवरी को अस्पताल में मौत मीना ने बताया कि अंकुर ने काजल के भाई निखिल को फोन करके घटना की जानकारी दी और बताया कि वह उसे अस्पताल ले जा रहा है। काजल को पहले दिल्ली के पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे 27 जनवरी को गाजियाबाद के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। ———————————– ये खबर भी पढ़ें :- कमांडो काजल की हत्या में खुलासा:मां बोली- दामाद के अवैध संबंध, गाड़ी-डेढ़ लाख न देने पर बुरा व्यवहार किया, पति के कारनामे जानती थी हरियाणा में सोनीपत जिले की रहने वाली दिल्ली पुलिस की कमांडो काजल की हत्या के मामले में नए खुलासे हो रहे हैं। काजल की मां ने आरोप लगाया कि शादी से पहले काजल के पति अंकुर के दूसरी लड़कियों से अवैध संबंध थे। यह बात काजल को बताई थी, लेकिन फिर भी उसने अंकुर से शादी की। पढ़ें पूरी खबर…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News