इन्वेस्टर्स का 100 करोड़ लेकर भागी कंपनी:अरबाज खान ने की थी प्रमोशन, कुरुक्षेत्र में केस दर्ज, दिल्ली, हरियाणा-पंजाब के लोगों का पैसा फंसा- INA NEWS

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संचालक कई इन्वेस्टर्स का 100 करोड़ रुपए लेकर भाग गए।कपंनी ने अपने इन्वेस्टर्स को हर महीने 4-5 प्रतिशत ब्याज का लालच दिया था। सलमान खान के भाई अरबाज खान ने इस कंपनी की प्रमोशन की थी। शिकायतकर्ता राजेश जैन निवासी इस्ट कैलाश नई दिल्ली ​​​​​​के मुताबिक, कंपनी ने हरियाणा और पंजाब के रिटायर फौजी, प्रॉपटी डीलर समेत 100 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाया। अब आरोपियों ने अपनी इस कंपनी के जरिए ठगी करके दूसरी कंपनी खोल दी। आरोपियों ने उसके और उसके परिवार के साथ भी करीब 3 करोड़ रुपए का फ्रॉड किया है। जानकार के जरिए लगाए पैसे राजेश जैन ने बताया कि उनका दिल्ली में प्रॉपर्टी का सेल-परचेज का काम है। आरोपी रामशरण भारद्वाज, गौरव राणा और दिनेश मेहता ने 2022 में कंपनी रजिस्टर कराई थी। इस कंपनी के जरिए आरोपी प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट, वर्चुअल असिस्टेंट, शेयर मार्केट, क्रिप्टो माइनिंग और ब्रोकरेज का काम करते थे। आरोपियों ने 48 महीने की फिक्स डिपॉजिट स्कीम भी चलाई थी। 4-5 प्रतिशत ब्याज का लालच दिया एक जानकार के जरिए उन्होंने भी इस कंपनी में पैसा लगाया था। उन्होंने सबसे पहले 10 हजार रुपए लगाए थे। इसमें उनको 4 प्रतिशत ब्याज मिला, जिसमें कमीशन काटने के बाद 360 रुपए का फायदा हुआ। इसके बाद उन्होंने कंपनी में 10 लाख रुपए लगाए, जिसका एग्रीमेंट भी आरोपियों ने उनके साथ किया था। 15 लाख और लगाए एक महीने के बाद कंपनी ने अपनी कमीशन काटकर उनके 10 लाख रुपए ब्याज समेत लौटा दिए। जिसका 36 हजार बनता था। विश्वास होने पर उन्होंने दोबारा कंपनी में 15 लाख रुपए इन्वेस्ट कर दिए। एक महीने बाद ब्याज के साथ उनके पैसे वापस आ गए। मकान बेचकर लगाए 67 लाख राजेश जैन ने बताया कि उसके बाद उन्होंने अपना मकान बेच दिया। मकान बेचकर उन्होंने कंपनी में 67 लाख रुपए लगा दिए। इस पर कंपनी ने उनको हर महीने 6 प्रतिशत ब्याज देने का एग्रीमेंट किया। उन्होंने अपने छोटे भाई अजय जैन, नीता जैन, विजय जैन, सुशील गोयल, सीमा गोयल, संतोष गोयल, आशु बंसल, कमल बंसल, अंकित और रिश्तेदारों का भी कंपनी में इन्वेस्ट करवा दिया। ​​​​​​​ करीब 3 करोड़ किए इन्वेस्ट उन सबने मिलकर कंपनी में करीब 3 करोड़ रुपए इन्वेस्ट कर दिए। आरोपियों ने उनको विश्वास दिलाया कि कंपनी ने जिला कैथल के कलायत में जमीन में सारा पैसा लगा दिया है। 2 महीने तक कंपनी ने उनका ब्याज नहीं दिया तो उनको शक हुआ। जाली कागजात से बनाई कंपनी तब उन्होंने कंपनी से जमीन के कागजात और डिटेल मांगी, लेकिन आरोपी टालमटोल करने लगे। फिर आरोपियों ने उनके फोन उठाने भी बंद कर दिए। तब वे कंपनी के दफ्तर पहुंचे, मगर यहां कंपनी का दफ्तर बंद पड़ा था। वे कंपनी के चीका और करनाल ऑफिस भी गए। यहां ऑफिस बंद पड़े मिले। 100 से ज्यादा लोगों के साथ फ्रॉड किया उन्होंने कंपनी के बारे में छानबीन शुरू कर दी। छानबीन से पता चला कि कंपनी के संचालक के खिलाफ लाडवा और थाना सदर थानेसर में धोखाधड़ी केस दर्ज है। ज्यादा छानबीन करने पर हाईकोर्ट में चल रहे केस की जानकारी भी मिली, जिसमें कई लोगों ने एक साथ मिलकर केस डाला हुआ है। 100 करोड़ की धोखाधड़ी की आरोपियों ने उनके साथ-साथ अन्य लोगों के साथ करीब 100 करोड़ रुपए की ठगी कर रखी है। अब आरोपी अपनी पहली कंपनी को बंद करके दूसरी कंपनी में काम कर रहे हैं। इस कंपनी के जरिए आरोपी लोगों को दुबई में फ्लैट दिलाने के नाम पर पैसा इन्वेस्ट करवा रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर से करवाते थे प्रमोशन आरोपी अपनी कंपनी में लोगों से इन्वेस्ट करवाने के लिए सेलिब्रेटी से प्रमोशन करवाते थे। आरोपी इन्वेस्टर्स को सेमिनार में बुलाकर कंपनी की स्कीमें बताते थे। कुरुक्षेत्र में हुए एक सेमिनार में बॉलीवुड स्टार अरबाज खान को बुलाकर स्कीमें बताई गईं। इकनॉमिक सेल में गई जांच थाना सदर थानेसर के एडिशनल SHO विजय कुमार ने बताया कि राजेश जैन की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। इस मामले की जांच इकनॉमिक सेल काे सौंपी गई है। एसपी कुरुक्षेत्र को राजेश जैन की ओर से शिकायत दी गई है।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button