Sport : AUS vs SA: डेब्यू मैच में बॉलिंग एक्शन को लेकर हुई शिकायत, अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए ये खिलाड़ी #INA

AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका के स्पिनर प्रेनेलन सुब्रायन को डेब्यू करने का मौका मिला, लेकिन डेब्यू मैच में ही उनके गेंदबाजी एक्शन को लेकर सवाल खड़े हो गए, जिसके बाद मामला आईसीसी तक पहुंचाया. ICC ने उन्हें बॉलिंग एक्शन के जांच के लिए 14 दिन का समय दिया है. वहीं अब साउथ अफ्रीका के कोच ने कह दिया है कि बॉलिंग एक्शन की जांच रिपोर्ट आने तक प्रेनेलन आखिरी 2 वनडे मैच नहीं खेल पाएगे.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बचे 2 वनडे मैच नहीं खेलेंगे प्रेनेलन सुब्रायन
प्रेनेलन सुब्रायन (Prenelan Subrayen) के बॉलिंग एक्शन के शिकायत के बाद उन्हें आईसीसी द्वारा मान्यता प्राप्त टेस्टिंग सेंटर जाना होगा और अपनी गेंदबाजी एक्शन की चांज करवानी होगी. इसके लिए ICC ने उन्हें 14 दिनों का समय दिया है. हालांकि आईसीसी ने यह भी साफ कहा है कि जांच रिपोर्ट आने तक प्रेनेलन गेंदबाजी जारी रख सकते हैं, लेकिन दूसरे वनडे मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में साउथ अफ्रीका के हेड कोच शुक्री कोनराड ने कहा कि प्रेनेलन बचे दोनों वनडे मैच का हिस्सा नहीं होंगे.
साउथ अफ्रीकी टीम की नजरें लगातार 5वीं सीरीज जीत पर
साउथ अफ्रीका ने पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 98 रनों से हराया था. साउथ अफ्रीका के स्टार स्पिनर केशव महाराज ने 5 विकेट हॉल लिया था. जबकि प्रेनेलन सुब्रायन ने 10 ओवर्स गेंदबाजी करते हुए 46 रन देकर 1 विकेट चटकाए थे. अब साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.
बता दें कि 2014 के बाद ऑस्ट्रेलिया एक भी वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका को हरा नहीं पाई है. अब साउथ अफ्रीका ये सीरीज जीतती है तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी ये लगातार 5वीं वनडे सीरीज में जीत होगी. साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का दूसरा मैच 22 अगस्त से मैकॉय के मैदान पर खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें: एशिया कप से पहले IND vs PAK मैच को लेकर खेल मंत्रालय का बड़ा ऐलान, पाकिस्तान में नहीं खेलेगा भारत
यह भी पढ़ें: Rohit Sharma: रोहित शर्मा करियर बचाने के लिए ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने को तैयार, रिपोर्ट में खुलासा
यह भी पढ़ें: Asia Cup 2025: शुभमन गिल का सबसे कम है स्ट्राइक रेट, जानें एशिया कप के लिए Team India में शामिल प्लेयर्स की Strike Rate
AUS vs SA: डेब्यू मैच में बॉलिंग एक्शन को लेकर हुई शिकायत, अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए ये खिलाड़ी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












