आपातकाल को लेकर भाजपा के कार्यक्रम पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने किया पलटवार
.webp)
मुंबई, 25 जून (.)। देश में 25 जून 1975 को आपातकाल लगाया गया था। इसके 50 साल पूरे होने पर बुधवार को भाजपा देशभर में संविधान हत्या दिवस मना रही है। विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों को आपातकाल के कठिन समय की याद दिलाई जा रही है। महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने इसे उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली बात करार दिया है।
विजय वडेट्टीवार ने बुधवार को समाचार एजेंसी . से बातचीत में कहा कि भाजपा आज आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर संविधान हत्या दिवस मना रही है। लेकिन, भाजपा को बताना चाहिए कि वर्तमान में जो सरकार कर रही है क्या वह ठीक है? क्या देश संविधान के अनुसार चल रहा है? इसलिए, मैं बार-बार कह रहा हूं कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे।
उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि संविधान की बात करने वाली भाजपा ने कभी खुद संविधान का सम्मान नहीं किया, संविधान को बार-बार बदलने की कोशिश की। देश संविधान के अनुरूप नहीं चल रहा है। जिनकी विचारधारा ही संविधान विरोधी है, वे संविधान बचाने की बात कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह के उस बयान पर जोरदार पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा कि लोगों को कांग्रेस की मानसिकता पसंद नहीं आई, इसलिए देश में गैर-कांग्रेसी सरकार बनी। उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी, नरसिम्हा राव, राजीव गांधी और मनमोहन सिंह की कांग्रेस सरकार ने देश की भलाई के लिए काम किया। भाजपा ने लोगों को गुमराह किया और उनकी भावनाओं के साथ में खिलवाड़ कर सत्ता स्थापित की। देश की जनता केंद्रीय मंत्री अमित शाह को जानती है।
उन्होंने कहा कि इस देश की जनता यह भी जानना चाहती है कि जिस तरह से देश को चलाया जा रहा है। इसमें क्या संविधान का ध्यान रखा जा रहा है। वर्तमान सरकार संविधान के खिलाफ काम कर रही है। वे लोकतंत्र की बात तो करते हैं, लेकिन उन्हें लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है। जिन्हें संविधान मंजूर नहीं है, उन्हें लोकतंत्र कैसे मंजूर हो सकता है।
–.
डीकेएम/एकेजे
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
आपातकाल को लेकर भाजपा के कार्यक्रम पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने किया पलटवार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)




