यूपी – Kanpur: होटल में फंदे से लटका मिला कांग्रेस नेता के इंजीनियर बेटे का शव, CCTV फुटेज में दिखी महिला मित्र – INA

साकेतनगर स्थित अमन पैराडाइज होटल में शनिवार को कांग्रेस नेता हाजी मो. फजल खान के इंजीनियर बेटे मो. गयाश (32) का शव फंदे से लटका मिला। वह परिजन से दोस्तों संग जाने और रात में घर न लौटने की बात कहकर निकला था। परिजन ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।




तलाक महल निवासी मो. गयाश दिल्ली स्थित निजी कंपनी में इंजीनियर थे। वह पिछले छह माह से वर्क फ्राॅम होम के चलते घर पर ही थे। परिजन के अनुसार गयाश शुक्रवार शाम रात को न लौटने की बात कहकर निकले थे। रात को वह साकेतनगर स्थित होटल में रुके। शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे होटलकर्मी कमरे में पहुंचा तो आवाज देने के बाद भी गेट नहीं खुला। पुलिस ने पहुंचकर मास्टर-की से कमरे का गेट खुलवाया तो गयाश का शव चादर के सहारे पंखे से लटका मिला।


Credit By Amar Ujala

Back to top button