Nation: चुनाव आयोग के मतदाता पुनरीक्षण का कांग्रेस सख्त विरोध करती है : कृष्णा अल्लावरु #INA
.webp)
पटना, 30 जून (.)। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग के मतदाता पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष हमलावर है। इसी कड़ी में कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने भाजपा पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इनका मकसद सिर्फ एक ही है।
उन्होंने पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पहले वे मतदाता सूची में धांधली बैकडोर से कर रहे थे; वे अब चुनाव आयोग की सहमति से करेंगे। इसमें कांग्रेस का स्पष्ट संदेश है कि हम विरोध में संघर्ष करेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मतदाता पुनरीक्षण कार्य का विरोध करती है, क्योंकि यह युवा, पिछड़े, अति पिछड़े, दलित, और अल्पसंख्यकों को मतदाता सूची से हटाने की साजिश है। ऐसे लोगों को चुन-चुनकर हटाने की कोशिश है।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के मतदाता पुनरीक्षण का हम सख्त विरोध करते हैं।
इंडिया गठबंधन के घोषणा पत्र उपसमिति की बैठक को लेकर बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि आज इंडिया गठबंधन के घोषणा पत्र उपसमिति की बैठक है। हमारा प्रयास है कि बिहार बिहारियों के लिए बने और एक बेहतर बिहार बने। इसी कारण कमाई, पढ़ाई, दवाई और सामाजिक न्याय पर हमारा फोकस रहेगा।
उन्होंने कहा कि इन्हीं मुद्दों के इर्द-गिर्द इंडिया गठबंधन का रोडमैप भी बनेगा और बिहार के लोगों की भलाई भी होगी। उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव के नौकरी और रोजगार देने के वादे को लेकर कहा कि बिहार में नौकरी, कमाई, रोजगार, साथ में पढ़ाई और दवाई इंडिया गठबंधन के बड़े मुद्दे होंगे।
उल्लेखनीय है कि बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। कांग्रेस इस चुनाव में अपनी खोई जमीन की तलाश को लेकर मेहनत कर रही है। पार्टी के केंद्रीय नेता लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं।
–.
एमएनपी/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
चुनाव आयोग के मतदाता पुनरीक्षण का कांग्रेस सख्त विरोध करती है : कृष्णा अल्लावरु
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)


.webp)

