Political – बिहार चुनाव में सीट बंटवारे पर कांग्रेस नहीं करेगी समझौता… क्या गठबंधन की टेंशन बढ़ा रहे पप्पू यादव?- #INA

पप्पू यादव और तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन दरार पड़ती दिखाई दे रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि मुख्यमंत्री फेस को लेकर अलग-अलग बयानबाजी की जा रही है. तेजस्वी यादव खुद को सीएम फेस के तौर पर प्रोजेक्ट कर रहे हैं. जबकि अब सांसद पप्पू यादव ने साफ किया मुख्यमंत्री का चेहरा चुनाव के बाद तय किया जाएगा. उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस सीट बंटवारे पर कोई समझौता नहीं करेगी.
बिहार चुनाव से ठीक पहले पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने दावा किया है कि कांग्रेस क्वालिटी सीटों के साथ किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि सीमांचल में महागठबंधन के सांसदों के जीत के आधार पर टिकटों का बंटवारा होना चाहिए. पप्पू के इस बयान के बाद साफ है कि गठबंधन में कुछ न कुछ हलचल होनी तय है.
तेजस्वी अपनी पार्टी में दावा कर रहे
टीवी 9 भारतवर्ष से खास बातचीत में तेजस्वी यादव ने यह दावा किया था कि नीतीश कुमार के बाद अगले मुख्यमंत्री बिहार के वही हैं, लेकिन इसके इतर पप्पू यादव ने उन्हें चुनाव में गठबंधन का साझा उम्मीदवार मानने से इंकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन धर्म निभा रहे हैं. साथ ही चुनाव के बाद तय होगा कि कौन गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री होगा.
बीजेपी ने नीतीश को किया मेंटल टार्चर
पप्पू यादव ने कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री को बीजेपी ने इतना मेंटल टॉर्चर किया है कि उनका स्वास्थ्य खराब हो गया है. वह अच्छे आदमी है लेकिन उन्हें बीजेपी ने इतना परेशान किया है कि उनकी सारी अच्छाई खत्म हो गई है. लोगों के मन में है कि आखिरकार हमारे मुख्यमंत्री कौन है. बीजेपी एक्सेप्टेबल है नहीं बीजेपी में कोई मास लीडर कोई है.
बीजेपी किसान और संविधान विरोधी- पप्पू यादव
पप्पू यादव ने कहा कि बीजेपी के बारे में मानसिकता बहुत क्लियर है. यह ईबीसी विरोधी हैं. यह जाति जनगणना के विरोधी हैं. यह किसान विरोधी हैं. यह यूपीएससी बीपीएससी एसएससी विरोधी हैं या छात्र विद्रोही है या आरक्षण विरोधी हैं. मतलब एक मान्य रूप है कि संविधान विरोधी या अंबेडकरवादी सोच विचार के खिलाफ हैं. यह लोकतांत्रिक मूल्य को खत्म करना चाहते हैं.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने किया था ऐलान
पप्पू यादव भले ही कोई बयान दें, लेकिन एक दिन पहले ही बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने टीवी-9 डिजिटल में कांग्रेस का रुख साफ किया था. उन्होंने कहा था कि तेजस्वी यादव के अलावा कोई मुख्यमंत्री नहीं होगा. अखिलेश सिंह ने कहा कि 2020 में भी सीएम फेस तेजस्वी यादव ही थे. इस बार भी वहीं है.
बिहार चुनाव में सीट बंटवारे पर कांग्रेस नहीं करेगी समझौता… क्या गठबंधन की टेंशन बढ़ा रहे पप्पू यादव?
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










