इंदौर में रोड के नाम बदलने पर विवाद, मेयर ने पार्षद के खिलाफ दिया कार्रवाई का निर्देश

इंदौर, 23 अगस्त (.)। मध्य प्रदेश के इंदौर में रोड के नाम बदलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्थानीय कांग्रेस पार्षद फातिमा रफीक खान ने नगर निगम की अनुमति के बिना ही क्षेत्र की कुछ सड़कों के नाम बदलकर नए साइन बोर्ड लगवा दिए।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पार्षद फातिमा रफीक खान ने इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में रोडों के नाम बदल दिए। इतना ही नहीं, उन्होंने नगर निगम की अनुमति के बिना ही साइन बोर्ड भी लगवा दिए। इस मामले के सामने आने के बाद मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने सख्त रुख अपनाते हुए पार्षद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा, सड़कों, चौराहों का नामकरण और मूर्ति लगाने का अधिकार केवल आईएमसी को है। वार्ड नंबर 2 से पार्षद फातिमा रफीक खान ने नगर निगम की अनुमति के बिना ही अपने वार्ड की गलियों और सड़कों का नामकरण कर दिया। उन्होंने नगर निगम के लोगों के साथ मिलकर साइन बोर्ड भी लगवा दिए। हमें इसकी जानकारी पहले भी मिली थी और उसके बाद कुछ बोर्ड हटवा दिए गए थे। फिर से ये जानकारी मिली है कि कुछ नए बोर्ड लगाए गए हैं। मैंने तत्काल उन बोर्डों को हटाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा, मैंने पार्षद के खिलाफ बिना अनुमति और प्रावधान के बोर्ड लगवाने के लिए कार्रवाई का निर्देश दिया है। मैंने यह भी कहा है कि इस तरह से बोर्ड लगाने के खिलाफ एफआईआर भी कराई जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि अगर शहर में इस तरह के काम किए गए हैं, उन पर भी कार्रवाई हो।

वार्ड नंबर 9 के पार्षद प्रतिनिधि का कहना है कि चंदन नगर स्थित जिन रोडों के नाम को बदला गया है, वह दशकों से प्रचलित थे। मुझे लगता है कि इन नामों को बदलने का फैसला नगर निगम की सहमति से हुआ है और इस पर किसी को कोई ऐतराज नहीं होना चाहिए।

बता दें कि चंदन नगर की कुछ सड़कों, जैसे चंदू वाला रोड, लोहा गेट रोड, मिश्रा रोड और आम वाला रोड के नाम बदलकर सकीना मंजिल रोड, रजा गेट और हुसैनी रोड कर दिया गया था।

इन नए नामों के साइन बोर्ड भी लगाए गए, जिनमें कुछ बोर्डों पर पुराने और नए दोनों नाम लिखे थे। सकीना मंजिल रोड के साथ चंदन नगर सेक्टर-बी वार्ड नंबर 2 और रजा गेट के साथ लोहा गेट रोड लिखा हुआ था।

हालांकि, मेयर के आदेश के बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने बिना अनुमति के लगे इन बोर्डों को हटा दिया है।

–.

एफएम/

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

इंदौर में रोड के नाम बदलने पर विवाद, मेयर ने पार्षद के खिलाफ दिया कार्रवाई का निर्देश




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button