देश – Breaking News: शंभू बॉर्डर से शनिवार को दिल्ली कूच करेंगे पंजाब के किसान, दो बार रद्द हो चुका है कार्यक्रम #INA

Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, न्यूज नेशन के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आपका स्वागत है. आप यहां पढ़ सकते हैं, आज की प्रमुख ख़बरों के साथ दुनियाभर की ब्रेक्रिंग न्यूज, राजनीति, मनोरंज और खेलों से से जुड़े सभी खास अपडेट्स. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी है. ताजा बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में तापमान में और गिरावट हुई है. दिल्ली एनसीआर में भी ठंडी हवाओं के चलने से लोग कांपने लगे हैं. इस बीच मौसम विभाग ने पहाड़ों पर और बर्फबारी का अनुमान लगाया है.
वहीं शंभू बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन जारी है. इस बीच किसानों का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया. लेकिन सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया. हालांकि किसान अभी भी दिल्ली कूच करने को शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं. किसान नेता सरवन सिंह पेधर ने कहा है कि किसानों का एक जत्था 14 दिसंबर को एक बार फिर से दिल्ली कूच करेगा. इस जत्थे में कुल 101 किसान शामिल होंगे. बता दें कि इससे पहले किसानों का दिल्ली कूच करने का कार्यक्रम दो बार रद्द हो चुका है.
ये भी पढ़ें: अब UP में कोई नहीं रहेगा बेरोजगार, हर घर नौकरी के लिए वचनबद्ध सरकार, फाइल हुई तैयार
वहीं देश की राजनीति में इंडिया गठबंधन के दावेदारी को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच मंगलवार को आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव ने ममता बनर्जी की दावेदारी को लेकर समर्थन किया. उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक को लीड करने के लिए ममता बनर्जी ठीक हैं. वहीं राइजिंग राजस्थान समिट के दौरान मशहूर सिंगर सोनू निगम ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से नाराजगी जताई है. जिसकी चर्चा कल दिन भर होती रही. वहीं विपक्ष ने राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को हटाने के लिए एक नोटिस दिया है.
ये भी पढ़ें: IPL 2025: मचा देता तहलका, अगर ऑक्शन में आता 22 साल का ये विस्फोटक बल्लेबाज, कीमत जाती 15 करोड़ पार
आज की मुख्य खबरें
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन- 2024’ के ग्रैंड फिनाले में युवा इनोवेटर्स से बातचीत करेंगे. इस कार्यक्रम में 1300 स्डूडेंट्स शामिल होंगे.
2. वहीं दिल्ली शराब नीति मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में मनीष सिसोदिया की याचिका पर सुनवाई होगी. आप नेता ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत की शर्तों में छूट की मांग की है.
ये भी पढ़ें: बशर अल-असद के पतन के बाद सीरिया में उथल-पुथल, भारत ने निकाले अपने 75 नागरिक, जानें कैसे होगी वतन वापसी
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.
.webp?w=220&resize=220,150&ssl=1)








