देश – बधाई हो! 'कुंडली भाग्य' की प्रीता बनीं मां, श्रद्धा आर्या को हुए जुड़वा बच्चे, दिखाई ट्विन्स की पहली झलक #INA

Shraddha Arya Blessed With Twins: ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्य मां बन गई हैं. एक्ट्रेस के बेबी के आने का वह और उनके फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. ऐसे में एक्ट्रेस ने हाल ही में पैंस को मां बनने की खुशखबरी दे दी है. लेकिन ये खुशी डबल है. जी हां, एक्ट्रेस के घर डबल खुशियां आई हैं. एक्ट्रेस ने एक नहीं बल्कि दो बच्चों  एक बेटा-एक बेटी को जन्म दिया है. जिसकी पहली झलक भी सोशल मीडिया पर सामने आ गई है. 

 
श्रद्धा आर्य ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने जुड़वा बच्चों के इस दुनिया में आने की जानकारी दी है. श्रद्धा आर्य ने हॉस्पिटल से ही एक वीडियो शेयर किया है और अपने बेड से एक खूबसूरत नजारा दिखाया है. एक्ट्रेस ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह अपने जुड़वा बच्चों को गोद में लिए नजर आ रही हैं और उनके पीछे लगे ढेरों बैलून्स पर बेबी ब्वॉय और बेबी गर्ल लिखा दिख रहा है.

मां बनने की जानकारी देते हुए एक्ट्रेस ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- ‘खुशियों की दो बंडल ने हमारे परिवार को पूरा कर दिया है. हमारा दिल खुशियों से दोगुना भरा गया है. आपको बता दें कि श्रद्धा ने 2021 में इंडियन नेवी ऑफिसर राहुल नागल (Rahul Nagal) से शादी की थी. श्रद्धा पति के साथ दिल्ली में रहती हैं. वहीं शादी के 3 साल बाद कपल जुड़वा बच्चों के पैरेंट्स बन चुके हैं. 

 

 


[ad_2]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.

Back to top button