देश – Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र शुरू, विधायकों ने ली शपथ #INA

Jharkhand Assembly Session: 9 दिसंबर यानी सोमवार से झारखंड विधानसभा का स्पेशल सत्र शुरू हो चुका है. यह सत्र के शुरू होने से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सत्ता पक्ष के विधायकों के साथ मुख्यमंत्री आवास पर बैठक की. इस बैठक में आगामी सत्र को लेकर चर्चा की गई.

झारखंड विधानसभा का सत्र शुरू

वहीं, 12 बजे से विधानसभा का सत्र शुरू किया गया, जिसमें सभी विधायकों ने विधानसभा की सदस्यता की शपथ ली. विधानसभा में पहली बार 20 नए विधायकों ने विधायक पद की शपथ ली. जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया गया. विधानसभा का अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो को बनाया गया.

रविंद्र नाथ महतो बनें विधानसभा अध्यक्ष

झारखंड विधानसभा का यह सत्र अगले चार दिनों तक चलेगा यानि कि 12 दिसंबर तक यह सत्र चलेगा. इस दौरान हेमंत सरकार 2024-25 के द्वितीय अनुपूरक बजट भी सदन में पेश कर सकती है. 

नेता प्रतिपक्ष का नाम तय नहीं हुआ

वहीं, विपक्ष की तरफ से अब तक नेता प्रतिपक्ष का नाम तय नहीं किया गया है. ना ही अब तक किसी भी एनडीए नेता की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया आई है. 


[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.

Back to top button