देश – राहत की खबर! AI से नहीं जाएगी नौकरी, Sam Altman बोले- इंसानों की जरूरत अभी भी सबसे ज्यादा – #INA

पिछले कुछ सालों में Artificial Intelligence यानी AI ने टेक्नोलॉजी की दुनिया पूरी तरह बदल दी है। ChatGPT जैसे AI टूल्स के आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठने लगा कि क्या भविष्य में इंसानों की नौकरियां मशीनें छीन लेंगी? कई लोगों को डर था कि ऑफिस, कंटेंट, कस्टमर सपोर्ट, कोडिंग और डेटा एंट्री जैसी नौकरियां धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी। लेकिन अब OpenAI के CEO Sam Altman ने इस डर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि ChatGPT ने अभी तक उतनी नौकरियां खत्म नहीं की हैं, जितना लोग सोच रहे थे। उनके मुताबिक AI ने कई जगह काम करने का तरीका जरूर बदला है, लेकिन इंसानों की जरूरत अभी भी बनी हुई है।

Sam Altman का कहना है कि AI लोगों की जगह लेने के बजाय उनके काम को आसान और तेज बना रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि आने वाले समय में कई नौकरियों का तरीका बदल सकता है और लोगों को नई स्किल्स सीखनी होंगी। ऐसे में AI को दुश्मन नहीं बल्कि एक नए टूल की तरह समझना जरूरी है।

ये भी पढ़ें:PNG के लिए LPG छोड़ रहे हैं? बाद में पछताना न पड़े इसलिए अभी कर लें ये जरूरी काम

AI को लेकर बढ़ा था डर

जब ChatGPT लॉन्च हुआ था, तब दुनियाभर में AI को लेकर काफी चर्चा शुरू हो गई थी। लोगों को लगने लगा कि अब मशीनें इंसानों का काम करने लगेंगी और लाखों लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ जाएंगी। खासकर कंटेंट राइटिंग, कस्टमर सपोर्ट, डेटा एंट्री और बेसिक कोडिंग जैसी फील्ड्स में लोगों की चिंता बढ़ गई थी। OpenAI के CEO Sam Altman ने हाल ही में कहा कि AI ने अभी तक उतनी नौकरियां खत्म नहीं की हैं, जितना डर लोगों में था। उनके मुताबिक कंपनियां AI का इस्तेमाल काम को तेज और आसान बनाने के लिए कर रही हैं, लेकिन पूरी तरह इंसानों को हटाने के लिए नहीं।

आज ChatGPT का इस्तेमाल ऑफिस, स्कूल, कंटेंट क्रिएशन, कोडिंग और रिसर्च जैसे कई कामों में हो रहा है। लोग अब AI की मदद से ईमेल लिख रहे हैं, प्रेजेंटेशन बना रहे हैं, कोडिंग एरर ठीक कर रहे हैं और तेजी से जानकारी जुटा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:सबसे सस्ता प्लान: ₹51 में 28 दिन तक रिचार्ज से छुट्टी, रोज 2GB डेटा, फ्री कॉल्स

नई Skills सीखना जरूरी

Sam Altman ने माना कि AI की वजह से कुछ जॉब्स का नेचर जरूर बदल सकता है। खासकर Repetitive यानी बार-बार होने वाले काम AI आसानी से कर सकता है। ऐसे में आने वाले समय में कुछ पुराने रोल्स कम हो सकते हैं। लेकिन इसके साथ नए तरह की नौकरियां भी पैदा होंगी। AI के दौर में सबसे जरूरी चीज स्किल अपग्रेड मानी जा रही है। अब कंपनियां ऐसे कर्मचारियों को ज्यादा महत्व दे रही हैं, जो AI टूल्स को इस्तेमाल करना जानते हों। यानी आने वाले समय में सिर्फ Traditional Skills नहीं, बल्कि AI Knowledge भी जरूरी हो सकती है। कई काम ऐसे हैं जिनमें इंसानी समझ, क्रिएटिव और इमोशन की जरूरत होती है। AI अभी उस स्तर तक नहीं पहुंचा है। इसी वजह से कंपनियां AI और ह्यूमन दोनों को साथ लेकर काम कर रही हैं। AI इंसानों की मदद करेगा, जबकि इंसान ज्यादा क्रिएटिव और Decision Making वाले काम संभालेंगे।

ये भी पढ़ें:30 जून से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर और सब्सिडी

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम की ही होगी.

Back to top button