देश – संभल में 48 साल बाद खोला गया मंदिर, कुएं की खुदाई में निकली खंडित मूर्तियां #INA

Sambhal Mandir News: उत्तर प्रदेश का संभल पिछले दिनों शाही मस्जिद में हुए सर्वे और उसके बाद हुई हिंसा के चलते सुर्खियों में रहा. अब संभल में ही एक मंदिर को 48 साल बाद खोला गया है. ये मंदिर खग्गू सराय में स्थिर है. जिसे करीब पांच दशक बाद खोला गया. इस हिंदू मंदिर में पहले महादेव की मूर्ति निकली.

उसके बाद मंदिर के प्रांगण में स्थित कुएं की खुदाई की गई. इसके बाद इस मंदिर से मां पार्वती की खंडित प्रतिमा बरामद की गई है. फिलहाल पुलिस ने इस प्रतिमा को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. हालातों को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है.

शनिवार को खुलवाया गया था मंदिर

बता दें कि संभल के दीपसराय से सटे खग्गू सराय में एक पुरानी शिव मंदिर करीब पांच दशक से बंद था. प्रशासन ने इस मंदिर को शनिवार को फ‍िर से खुलवाया. मंदिर के खुलते ही वहां पुलिस प्रशासन और लोगों की भीड़ लग गई. उसके बाद मंदिर में पूजा-अर्चना भी शुरू कर दी गई. इसके बाद प्रशासन ने मंदिर के पास मौजूद एक कुएं की भी खुदाई करवाई. कुएं में जब 15 फीट खुदाई हुई तो उससे एक खंडित मूर्ति निकली.



#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button