देश – गाजियाबाद में हुई वेस्ट यूपी की कार्यशाला, विनोद तावड़े बोले- निष्ठा और प्रतिबद्धता सबसे जरूरी – #INA

Ghaziabad News :
संगठन के विस्तार में पार्टी की विचारधारा के अनुरूप कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए आगे लाना है, ताकि भविष्य में आने वाली चुनौतियों का मजबूती से सामना किया जा सके। भाजपा संगठन के विस्तार एवं वैचारिक मजबूती के आधार को संगठन चुनाव में हर हाल में अपनाये रखना है। यह बातें मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश संगठन चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े ने कहीं। विनोद तावड़े एचएलएम कॉलेज सभागार में भाजपा पश्चिम क्षेत्र संगठन पर्व-2024 के अंतर्गत जिला एवं महानगर चुनाव अधिकारियों की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। विनोद तावड़े ने कहा, “संगठन चुनाव के दौरान कार्यकर्ता की निष्ठा और उसकी प्रतिबद्धता सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। हम आज सत्ता में हैं और आगे भी सत्ता में रहें, इसलिए संगठन के विस्तार में पार्टी की विचारधारा के अनुरूप कार्यकर्ताओं को प्रेरित करके आगे लाना चाहिये।”
भाजपा का दर्शन लोगों तक पहुंचे
केंद्रीय पर्यवेक्षक विनोद तावड़े ने कार्यशाला को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए कहा, ”हमारा प्रयास रहे कि भाजपा का दर्शन, सिद्धांत एवं वैचारिक अधिष्ठान का आग्रह लोगों तक पहुंचे। भाजपा के संविधान के अनुसार नियमों के तहत आम सहमति से चुनावों में युवा वर्ग को संगठन विस्तार में अहम् भूमिका में लाया जाये।” समाज के सभी वर्गों के साथ-साथ महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व देने का पूरा प्रयास करना है। संगठन विस्तार के साथ-साथ क्षेत्र की सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों का विश्लेषण करते हुये नेतृत्व को सामने लेकर आना है।
सह चुनाव अधिकारी ने संगठनात्मक कार्य सराहे
कार्यशाला में पश्चिम उत्तर प्रदेश स्तर तक के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, चुनाव अधिकारी, सह चुनाव अधिकारी और मोर्चा के पदाधिकारी शामिल रहे। कार्यशाला का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल ने किया। उत्तर प्रदेश के सह चुनाव अधिकारी अनिल चौधरी ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के संगठनात्मक कार्य की सराहना की। उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया एवं समस्त जिला महानगर अध्यक्ष द्वारा बूथ गठन से लेकर सदस्यता अभियान के सफल आयोजन तक के लिए पीठ थपथपाई।
30 दिसंबर तक चुने जाएंगे जिलाध्यक्ष
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया ने कहा कि संगठन पर्व के पहले चरण में पार्टी ने जिलों में कार्यशालाएं कीं। इसके बाद मण्डल स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की गईं। कार्यशालाओं के सफल संचालन के उपरांत बूथों पर संगठनात्मक बैठकें करके हमने संगठन चुनाव को गति के साथ आगे बढ़ाने का काम किया। आज की इस कार्यशाला से संबद्ध होकर संगठन के चुनावों की धुरी मण्डल चुनाव पर केंद्रित है। सभी मंडल अध्यक्षों का चयन 15 दिसंबर तक कर लिया जाएगा, वहीं 30 दिसंबर तक सभी जिला अध्यक्षों का चुनाव अथवा चयन करा लिए जायेंगे।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 54 लाख सदस्य बने
पश्चिम उत्तर प्रदेश में 19 जिले, 330 मंडल और 28700 बूथ हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश में 40000 सक्रिय सदस्य बनाए गए हैं।भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी सुभाष यदुवंशी ने बताया कार्यकर्ताओं के दम पर पश्चिम उत्तर प्रदेश में पार्टी ने 54 लाख की सदस्यता का रिकॉर्ड बनाया है। जो कि एक कीर्तिमान है।
कार्यशाला में इन लोगों की रही मौजूदगी
कार्यशाला में पूर्व मंत्री विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, कैबिनेट मंत्री राकेश त्रिवेदी, केंद्रीय मंत्री धर्मपाल सिंह, शंकर गिरी प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी सुभाष यदुवंशी, गाजियाबाद के पूर्व मेयर आशु वर्मा, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, संतोष सिंह, दर्शना गौड़, सूर्य प्रकाश पाल, राजा वर्मा, मनीष कपूर, अंजुला माहौर, बसंत त्यागी, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, मयंक गोयल, महानगर अध्यक्ष और विधायक संजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, सरदार एसपी सिंह, डॉ. वीरेश्वर त्यागी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, प्रदीप चौधरी, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, रनिता सिंह, जितेन्द्र चित्तौड़ा, धीरज शर्मा, राजीव त्यागी, चमन चौहान, सुनील यादव, बॉबी त्यागी और अन्य सभी जिलाध्यक्ष, चुनाव प्रभारी मौजूद रहे।
Copyright Disclaimer Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
सौजन्य से ट्रिक सिटी टुडे डॉट कॉम
Source link