CP Radhakrishnan: सीपी राधाकृष्णन की ताजपोशी आज, देश के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में लेंगे शपथ
.webp)
CP Radhakrishnan: नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन की शुक्रवार (12 सितंबर) को ताजपोशी होगी. वे देश के15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा. जहां सुबह 10 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति कै तौर पर शपथ दिलाएंगी. बता दें कि पता दें कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जुलाई में अचानक से अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उसके बाद 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति का चुनाव कराया गया था. जिसमें एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने जीत हासिल की थी. अब वे 12 सितंबर यानी शुक्रवार को शपथ लेंगे.
बी सुदर्शन रेड्डी को हराकर जीत हासिल की
राधाकृष्णन ने मंगलवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को हराकर जीत हासिल की. यह चुनाव पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को अचानक इस्तीफे के बाद आयोजित किया गया था.
भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया
राजग उम्मीदवार राधाकृष्णन को मंगलवार को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया. राज्यसभा के महासचिव और निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि 781 सांसदों में से 767 ने मतदान किया, जिससे 98.2 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ.
राजग उम्मीदवार को 452 वोट प्राप्त हुए
राजग उम्मीदवार को 452 वोट प्राप्त हुए, जबकि विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले. परिणामों की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीपी राधाकृष्णन को बधाई दी और विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति भारत के संवैधानिक मूल्यों को और मजबूत करेंगे तथा संसदीय संवाद में सकारात्मक योगदान देंगे.
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अतिरिक्त प्रभार
उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद राधाकृष्णन ने गुरुवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद छोड़ दिया. राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति मुर्मु ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अपने कर्तव्यों के अतिरिक्त, महाराष्ट्र के राज्यपाल के कार्यों का भी कार्यभार सौंपा है.
CP Radhakrishnan: सीपी राधाकृष्णन की ताजपोशी आज, देश के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में लेंगे शपथ
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









.webp)


