जम्मू-कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज बनना हर्ष का विषय : सीपी सिंह
.webp)
रांची, 7 जून (.)। जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बने विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज को लेकर भाजपा नेता सी.पी. सिंह ने शनिवार को कहा कि यह देश के लिए हर्ष का विषय है।
दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा, जो काम अंग्रेज नहीं कर पाए, उसे आपने कर दिखाया।
भाजपा नेता सी.पी. सिंह ने समाचार एजेंसी . से बात करते हुए कहा, जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी के ऊपर जो रेलवे पुल बना है, वह विश्व का सबसे ऊंचा पुल है। यह पूरे देश के लिए हर्ष का विषय है। यह फ्रांस के एफिल टॉवर और दिल्ली के कुतुबमीनार से भी बहुत ऊंचा है। ऐसे में उमर अब्दुल्ला ने अपने भाषण में जो कहा है, वह बिल्कुल सही कहा है। मोदी है तो मुमकिन है।
देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सी.पी. सिंह ने कहा, कांग्रेसियों को पीएम मोदी की तारीफ नहीं पचती है। वे देश को खोखला करने वाले लोग हैं। इंडी गठबंधन वाले को कौन समझाए कि भाजपा का विरोध करते-करते वे भारत का विरोध करने लगे हैं। वे सभी पाक प्रेमी हैं और भारत को बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते। लेकिन पीएम मोदी जिस अभियान में लगे हैं, वह 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। चिनाब रेलवे पुल इसी कड़ी का एक हिस्सा है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के महाराष्ट्र चुनाव में मैच फिक्सिंग का आरोप लगाने पर सी.पी. सिंह ने निशाना साधा। उन्होंने कहा, राहुल गांधी को लेकर एक कहावत बिल्कुल सही चरितार्थ होती है कि खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे। महाराष्ट्र चुनाव हो गया, वहां पर एनडीए की सरकार बन गई। जब विपक्ष हार जाती है, तो आरोप लगते हैं, और जब जीत जाते हैं, तो सब ठीक लगता है। कांग्रेस के लोगों की यह पुरानी चाल है कि जहां हारते हैं, ईवीएम को दोष देते हैं और कर्नाटक में जीत दर्ज की तो ईवीएम ठीक रहा।
–.
एससीएच/एकेजे
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
जम्मू-कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज बनना हर्ष का विषय : सीपी सिंह
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)
.webp)

.webp)

