Crime- बरेली: किन्नरों ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे परिजन, लगाई न्याय की गुहार -#INA

बरेली के फरीदपुर में किन्नरों की संगत में आए कैंट थाना क्षेत्र के मुस्लिम युवक का प्राइवेट पार्ट काटने का मामला सामने आया है। मेडिकल परीक्षण में घटना की पुष्टि हुई है। युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने थाने जाकर न्याय की गुहार लगाई है।

फरीदपुर थाना पुलिस के मुताबिक, संबंधित युवक दो साल से फरीदपुर क्षेत्र के एक किन्नर के संपर्क में था। समय के साथ उसके हाव-भाव और रहन-सहन में बदलाव आया। बड़े बाल रखकर लड़कियों जैसे कपड़े पहनने लगा। आरोप है कि बृहस्पतिवार को किन्नरों ने युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। 

घाव पर टांके लगवा दिए गए। परिजन को भनक लगी तो वे युवक को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने सीएचसी भेजकर युवक का मेडिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। चिकित्सकों ने दोबारा टांके लगाकर जिला अस्पताल रेफर किया है।

Credit By Amar Ujala

Back to top button