Crime- भाजपा नेता का कत्ल: सुल्तानपुर लोधी में भाजयुमो के ब्लाॅक प्रधान की हत्या, तेजधार हथियारों से किया गया वार -#INA

सुल्तानपुर लोधी में वीरवार देर रात भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के ब्लॉक प्रधान की कुछ युवकों ने हमला कर हत्या कर दी। उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें सिविल अस्पताल कपूरथला में दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

डीएसपी सुखपाल सिंह ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के नेता हनी कुमार देर रात दाना मंडी में गंभीर घायल अवस्था में मिला था। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां ड्यूटी डॉक्टर में उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को राउंडअप भी किया गया है। 
मृतक की भाभी रजनी पत्नी दीपक कुमार ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारों के घर गांव डडविंडी में एक धार्मिक समागम से आए थे। उनका देवर भी उनके साथ आ गया। इसके बाद खाना बनाकर वह दोबारा डडविंडी चली गई। उनका देवर हनी कुमार पुत्र सुरेंद्र पाल अपने दोस्तों अजय कुमार बंटी, अमन कुमार के साथ बाइक पर गया था। कुछ देर बाद तीनों गंभीर घायल अवस्था में दाना मंडी में मिले। उनके शरीर पर तेजधार हथियारों से वार किए गए हैं। सभी को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।  
उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके मोहल्ला सैदा के युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला किया है। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से उनके देवर पर मोहल्ले सैदा के नौजवानों ने तीसरा हमला किया है। जिसमें उसकी जान चली गई। 
हनी कुमार भारतीय जनता पार्टी का युवा मोर्चा का अध्यक्ष था। डीएसपी सुखपाल सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और परिवार के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को राउंडअप भी किया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News