Crime – हर महीने 10000 रुपये पगार, काम- साइबर ठगी… पटना में 15 महिलाओं सहित 22 फ्रॉड अरेस्ट- #INA

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर है. यहां पटना पुलिस और साइबर अपराध की इकाई में राजधानी के अलग-अलग जगह पर छापा मार कर 22 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनमें 15 महिलाएं हैं. इनके पास से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ बैंक के पासबुक एवं एटीम कार्ड भी बरामद किए गए हैं. राजधानी में इतनी बड़ी संख्या में साइबर अपराधियों को पकड़ने के बाद पुलिस अब उनके नेटवर्क को खंगाल में जुटी हुई है.

इस बारे में जानकारी देते हुए साइबर थाने की डीएसपी संगीता ने बताया कि पटना पुलिस और आर्थिक अपराध इकाई की संयुक्त कार्रवाई में कॉल सेंटर के जरिए साइबर ठगी करने वाले 22 आरोपी को गिरफ्तार किया गया.

उन्होंने जानकारी दी कि दो फरवरी को आर्थिक अपराध इकाई को सूचना मिली कि राजधानी में फर्जी कॉल सेंटर चला करके लोगों को ठगने का काम किया जा रहा है. इस काम को पेशेवर तरीके से किया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू की. प्राप्त सूचना के आधार पर दानापुर थानांतर्गत सगुना मोड़ एवं रूपसपुर थानांतर्गत विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने छापा मारा. आर्थिक अपराध इकाई तथा साइबर थाना की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की गई.

छापेमारी के दौरान कॉल सेंटर के माध्यम से साइबर ठगी में संलिप्त कुल 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 15 महिलाएं शामिल हैं. कार्रवाई के क्रम में 19 लैपटॉप, एक डेस्कटॉप कंप्यूटर, 53 मोबाइल फोन, 12 एटीएम कार्ड सहित साइबर ठगी में प्रयुक्त अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं कागजात बरामद किए गए हैं.

शातिर ऐसे करते हैं लोगों से ठगी

साइबर डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि साइबर ठगों द्वारा विभिन्न साइबर कैफे से आम नागरिकों का व्यक्तिगत डेटा अवैध रूप से प्राप्त किया जाता था. इसके बाद उन्हें आधार कार्ड सेंटर जैसे अन्य सरकारी/ गैर सरकारी सेवाओं के नाम पर कॉल कर भ्रमित करते हुए साइबर ठगी की जाती थी.

करोड़ों की ठगी की जा चुकी है

साइबर थाने की डीएसपी ने बताया कि लंबे वक्त से ठगी का यह काम किया जा रहा था. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अब तक आम लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की जा चुकी है. फिलहाल पुलिस उनके नेटवर्क को खंगाल में जुटी हुई है.

हर महीने 10000 रुपये पगार, काम- साइबर ठगी… पटना में 15 महिलाओं सहित 22 फ्रॉड अरेस्ट


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News