Crime – समलैंगिक ऐप पर हुई दोस्ती, फिर नोएडा के फ्लैट में मिलने पहुंचे 7 लड़के… 8वें फ्लोर से गिरकर एक की मौत- #INA

नोएडा सेक्टर-74 की घटना.
दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां सेक्टर-74 स्थित नार्थ आई सोसाइटी की आठवीं मंजिल की बालकनी से रविवार को एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गया. जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. युवक अपने 6 दोस्तों से मिलने के लिए सोसाइटी में आया था. पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है. सभी युवकों की दोस्ती एक समलैंगिक ऐप के जरिए हुई थी. फिर इन्होंने मिलने का प्लान बनाया था.
जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ के हरदुआगंज का रहने वाले शुभम कुमार की दोस्ती छह माह पहले ऑनलाइन समलैंगिक ऐप के माध्यम से एक ग्रुप के 6 युवकों से हुई थी. सभी ने शनिवार को सेक्टर-74 स्थित नार्थ आइ सोसायटी के एक फ्लैट में मिलने की योजना बनाई थी. फ्लैट को शार्ट स्टे के रूप में किराये पर लिया गया था. सभी शनिवार को फ्लैट पर पहुंचे थे.
आठवीं मंजिल से गिरा शुभम
रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे शुभम कुमार आठवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट की बालकनी से नीचे गिर गया. सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में चोट लगने से लहूलुहान हो गया. सिक्योरिटी गार्ड ने समेत अन्य लोगों ने शुभम को जिला अस्पताल पहुंचाया. वहां पर शुभम की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और स्वजन भी पहुंच गए. पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि फ्लैट में रुके कुछ युवक रात में ही चले गए थे.
दो युवकों से पूछताछ जारी है
पुलिस ने मौके पर मिले दो युवकों को हिरासत में लिया. थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि हिरासत में लिए दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है. मृतक के परिजनों की ओर से शिकायत मिलने पर जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का भी पता चल सकेगा.
समलैंगिक ऐप पर हुई दोस्ती, फिर नोएडा के फ्लैट में मिलने पहुंचे 7 लड़के… 8वें फ्लोर से गिरकर एक की मौत
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









