Crime – शादी के 6 दिन बाद ही नवविवाहिता ने लगाई फांसी, आखिर क्यों उठाया ये खौफनाक कदम?- #INA

शादी के 6 दिन बाद ही नवविवाहिता ने लगाई फांसी, आखिर क्यों उठाया ये खौफनाक कदम?

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दे दी जान.

तेलंगाना से आत्महत्या का एक मामला सामने आया है. यहां शादी के छह दिन बाद ही एक नवविवाहिता ने आत्महत्या करके अपना जीवन समाप्त कर लिया. ये दुखद घटना तेलंगाना के जगतियाल जिले के इब्राहिमपटनम मंडल के एरडांडी की बताई जा रही है. मृतक महिला की पहचान अल्लेपु गंगोत्री (22) के रूप में की हुई. मृतका ओडेरा कॉलोनी की रहने वाली थी.

घटना की सूचना मिलते ही इब्राहिमपटनम पुलिस मौके पर पहुंची. मृतका की मां शारदा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस के अनुसार, अल्लेपु गंगोत्री को उसी कॉलोनी के एक युवक से प्यार हो गया था. दोनों परिवारों को समझाने के बाद 26 सितंबर को बुजुर्गों की मौजूदगी में उनका प्रेम विवाह करा दिया गया.

सदमे में है परिवार

दशहरा पर्व के अवसर पर गंगोत्री दो अक्टूबर को अपने पति के साथ मायके आई थी. उस दिन खाना खाते समय पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था. बाद में पति-पत्नी साथ घर चले गए. इसके बाद गुरुवार (दो अक्टूबर) की आधी रात के बाद अल्लेपु गंगोत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. अल्लेपु गंगोत्री के परिवार के लोग उसके द्वारा आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लेने से सदमे में हैं.

मां ने शिकायत में क्या कहा?

मृतका के परिवार में हर किसी का रो-रोकर बुरा हाल है. चीख पुकार मची हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि अल्लेपु का उसके पति से झगड़ा होता रहता था. पति से झगड़े के कारण अल्लेपु गंगोत्री परेशान रहती थी. वहीं मृतका की मां शारदा ने पुलिस में शिकायत की है कि मेरे घर में उनकी बेटी का अपने पति के साथ झगड़ा हुआ था. इसी बात को लेकर उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली. इब्राहिमपटनम पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें:- जुबीन गर्ग के नाम पर आइलैंड, इस देश की सरकार ने भारतीय सिंगर के लिए उठाया ये कदम

शादी के 6 दिन बाद ही नवविवाहिता ने लगाई फांसी, आखिर क्यों उठाया ये खौफनाक कदम?

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button