Crime- ASI Murder: आतंकी संगठन ने जारी किया 27 सेकेंड का वीडियो, तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली -#INA

मजीठा के गांव हमजा के पास रविवार सुबह एएसआई जोगा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के संबंध में आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान ने 27 सेकेंड का वीडिया जारी किया है।
वीडियो के आरंभ में अल्ला हू अकबर बार-बार कहकर पंजाबी भाषा और उर्दू भाषा में आतंकी संगठन का नाम लिखा दिखाया गया है। उसके बाद मजीठा की उस सड़क को दिखाया गया है, जहां एएसआई की निर्मम हत्या की गई।
वीडियो 12वें सेकेंड में पहुंचने पर बाइक सवार हत्यारे काले रंग की एक्टिवा पर जा रहे एएसआई जोगा सिंह पर पहला फायर करते हैं। गोली लगते ही एएसआई एक्टिवा से सड़क किनारे गिर जाते हैं। इसके बाद आतंकी अपनी बाइक साइड में लगाकर एएसआई के नजदीक पहुंचते हैं और दूसरा फायर करके जोगा सिंह की हत्या कर देते हैं।
वीडियो के अंत में लिखा गया है कि आरएसएस रुको। यह कुछ भी नहीं था। . आने वाला तूफान है। वीडियो को भी पुलिस की ओर से खंगाला जा रहा है। इसके आधार पर आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।