Crime- बिहार: दरभंगा में विवाह पंचमी की झांकी पर पथराव, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; इलाके में भारी पुलिसबल तैनात

बिहार: दरभंगा में विवाह पंचमी की झांकी पर पथराव, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; इलाके में भारी पुलिसबल तैनात

बिहार के दरभंगा में विवाह पंचमी के अवसर पर राम विवाह के जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच बड़ा बवाल हुआ है. जुलूस यहां मस्जिद के पास से निकलते समय समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया. जुलूस में शामिल लोगों ने भी इसका जवाब दिया. इस घटना मे तीन लोगों को गंभीर चोटें आई है. मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के गनीपुर तरौनी गांव का है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है. फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण शांति बनी हुई है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक दरभंगा में विवाह पंचमी के जुलूस के दौरान विवाद का यह पहला मौका नहीं है. इसी साल में धार्मिक जुलूस में पथराव की कई घटनाएं हो चुकी हैं. पुलिस के मुताबिक दरभंगा नगर कोतवाली क्षेत्र में राम जानकी मंदिर में विवाह पंचमी के मौके पर पिछले 30 साल से आयोजन होते रहे हैं. इस अवसर पर यहां जुलूस भी निकालत है. हालांकि इससे पहले कभी बवाल नहीं हुआ. इसी क्रम में शुक्रवार को भगवान राम की बारात निकाली जा रही थी.

मस्जिद के पास जुलूस पहुंचते ही बवाल

इसी दौरा जलूस जैसे ही पठानटोली मस्जिद के पास पहुंचा, समुदाय विशेष के लोगों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया. देखते ही देखते इन लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया. इसके जवाब में जुलूस में शामिल लोग भी आमने सामने आ गए. इस झड़प में तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. सूचना मस्जिद के पास जुलूस पहुंचते ही दूसरे समुदाय के लोगों ने उस पर पथराव कर दिया. हिंदू समुदाय के लोगों ने भी इसका जवाब दिया.

पहले भी हो चुकी है इस तरह की घटन

आपसी पथराव में दोनों तरफ के तीन लोग घायल हो गए हैं. सूचना मिलते ही एसपी सिटी और एसडीएम सदर पूरे लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुंचे और डंडे फटकार कर बवालियों को खदेड़ा. फिलहाल मौके पर शांति तो है, लेकिन तनाव की स्थिति बनी हुई है. इससे पहले जनवरी महीने में सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के भपुरा गांव में श्रीराम की शोभायात्रा के दौरान बवाल हुआ था. उस समय भी समुदाय विशेष के लोगों ने जुलूस पर पथराव किया था. एसडीएम विकास कुमार के मुताबिक हमेशा झांकी मस्जिद के पास से वापस हो जाया करती थी. इस बार यहां कुछ विवाद हुआ है.

[ad_2]
Source link

Back to top button