Crime – मुरादाबाद के जंगल में कुएं के अंदर मिली युवती की लाश, देखते ही बच्चों की निकली चीख… सामने आया संभल कनेक्शन- #INA

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां गहरे कुएं से 22 वर्षीय अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ था. खेत में कुएं के पास खेलने गए बच्चों ने जब शव देखा था, तो उनके शोर मचाने पर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए. उन्होंने शव मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह और सीओ बिलारी अशोक कुमार पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शुरुआती जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अंदेशा जताया है कि युवती की हत्या कहीं और की गई और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को इस गहरी कुइया में फेंक दिया गया है.
पुलिस की गहन छानबीन के बाद मृतका की शिनाख्त 24 घंटे के अंदर ही हो गई. मृतक युवती की पहचान संभल जनपद के असमोली थाना इलाके के ग्राम कमालपुर उर्फ काफरपुर निवासी बाबू की पुत्री सबरीन (समरीन) के रूप में हुई है. परिजनों ने पुलिस को शिकायत में बताया कि युवती गुरुवार से ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थी और वे उसकी तलाश कर रहे थे. पुलिस ने अज्ञात शव मिलने की सूचना दी तक परिजनो ने उसकी पहचान की है. मौत की खबर ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है.
मृतक युवती के परिवार वालों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जाच शुरू करती है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्यवाही को अमल में लाया जा रहा है. पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मृतक यवुती की कराई पहचान.
इन एंगल पर हो रही मामले की जांच
मामला मैनाठेर थाना इलाके के बागी गोवर्धनपुर गांव का है. अधिकारियों के निर्देश पर कड़ी मशक्कत के बाद शव को 15 फीट गहरे गड्ढे से बाहर निकाला गया और पंचायतनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है. यहां मृतक युवती का पोस्टमार्टम करवाया गया है. पुलिस इस मामले को ऑनर किलिंग या प्रेम-प्रसंग जैसे विभिन्न कोणों से जोड़कर देख रही है. फिलहाल पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है. जांच के बाद ही हत्या की वजह खुलकर सामने सबके आएगी.
शिनाख्त के लिए डोर टू डोर गई पुलिस
मुरादाबाद पुलिस अब पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सबरीन गुरुवार को घर से कैसे निकली और वह मैनाठेर के बागी गोवर्धनपुर के जंगल तक कैसे पहुंची है. मोबाइल कॉल डिटेल्स और स्थानीय मुखबिरों की सहायता से संदिग्धों की धरपकड़ की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा और दोषियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.
मुरादाबाद के जंगल में कुएं के अंदर मिली युवती की लाश, देखते ही बच्चों की निकली चीख… सामने आया संभल कनेक्शन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









