Crime – गर्लफ्रेंड ने बात बंद की, प्रेमी हुआ आपे से बाहर… घर के बाहर पहुंच लगाई खुद को आग- #INA

प्रेमी ने खुद को लगाई आग
मध्य प्रदेश के गवालियर में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के घर के बाहर खुद को आग के हवाले कर दिया. प्रेमी युवक का नाम अजय कुशवाह है. अजय 24 साल का है. बतया जा रहा है कि उसकी लंबे समय से अपनी प्रेमिका से बात नहीं हो पा रही थी, इसलिए वो मानसिक तनाव में था. शनिवार रात उसने अपनी प्रेमिका के घर के बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली.
आग में जलते हुए युवक को जैसे ही पड़ोसियों ने देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर अजय को अस्पताल में भर्ती कराया. अजय 75 फीसदी जल चुका है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. प्रेमी अजय कुशवाह का आग में जलते हुए एक वीडियो भी सामने आया है. ये पूरी घटना जिले के माधौगंज थाना क्षेत्र के प्रीतम कॉलोनी की है.
प्रेमी युवक करता है फर्नीचर का काम
जानकारी के मुताबिक, प्रेमी युवक अजय कुशवाह फर्नीचर का काम करता है. उसके पिता सब्जी बेचने का काम करते हैं. युवक अजय सिकंदर कंपू का रहने वाला है. युवक को जयारोग्य अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि जिस युवती के घर के बाहर युवक अजय ने खुद को आग लगाई है, उससे पहले अजय की दोस्ती थी.
तकरार के चलते प्रेमिका ने बंद की बात
इसके बाद प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था, लेकिन किसी बात पर आपसी तकरार के चलते युवती ने अजय से बातचीत बंद कर दी. इस कारण युवक डिप्रेशन में था. इसी के चलते उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया. हालांकि युवक के पिता का आरोप है कि युवती उनके बेटे अजय को शादी का झांसा देकर उससे रुपए ऐंठ रही थी. युवती की ओर से रुपए की डिमांड ज्यादा बढ़ गई, जिसे अजय पूरी नहीं कर सका, इसलिए उसने यह कदम उठाया.
फिलहाल पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग ही मान कर चल रही है और पूरी घटना की जांच पड़ताल कर रही है. वहीं युवक का इलाज गंभीर अवस्था में जारी है.
ये भी पढ़ें:बालाघाट में सुरक्षाबलों ने कैसे 4 नक्सलियों को किया ढेर? ये खतरनाक हथियार बरामद
गर्लफ्रेंड ने बात बंद की, प्रेमी हुआ आपे से बाहर… घर के बाहर पहुंच लगाई खुद को आग
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




















