Crime- Haryana: सोनीपत में दुस्साहस… दिनदहाड़े स्वर्णकार पर तमंचे की बट से हमला, नकदी लूटी -#INA

Table of Contents

सोनीपत में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े गोहाना रोड पर सदर थाने से महज 100 मीटर दूर एक ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर स्वर्णकार पर हमला कर दिया। नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे से वार कर लहूलुहान कर दिया। 15 हजार नकदी लूट ले गए। स्वर्णकार ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वह भाग निकले। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

चौहान कॉलोनी निवासी जितेंद्र वर्मा ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने गोहाना रोड पर सदर थाना से करीब 100 मीटर दूर यूनिक ज्वेलर्स के नाम से जेवर की दुकान कर रखी है। वह शुक्रवार दोपहर दुकान में थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे। उन्होंने आते ही जेवर और नकदी देने के लिए धमकाया। शुरुआत में उन्हें लगा कि कोई बहुरुपिया त्योहारी मांगने के लिए आया था। इसी दौरान एक युवक ने उनके मुंह पर हमला करने का प्रयास किया। इस पर वह सतर्क हो गए।

जितेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया कि तभी दोनों युवकों ने तमंचे निकाल लिये। उन्होंने विरोध किया वह तमंचे की बट से सिर पर कई वार कर 15 हजार रुपये लूटकर भाग गए। वह उनके पीछे भागे। बदमाशों की बाइक चालू नहीं होने पर उन्होंने उन्हें पकड़ने के लिए ईंट मारी। इसके बाद बदमाश तमंचा दिखाकर बाइक से भाग निकले।

कुछ दूर जाने पर उनकी बाइक जाम में फंस गई। इस पर लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया तो वह तमंचा लहराकर भाग गए। पुलिस ने देर शाम एक आरोपी को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार आरोपी भिवानी शहर निवासी प्रिंस है। पुलिस आरोपी के साथी का पता लगा रही है।

लूट की शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वारदात के कुछ घंटे बाद ही मामले में एक आरोपी को पकड़ा गया है। जल्द उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। 
-रविंद्र कुमार, प्रवक्ता सोनीपत पुलिस

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News