Crime – ‘वो रोज मेरे साथ रात को…’, जिस भतीजे के लिए पति को छोड़ा, दो साल बाद वही दे गया चाची को गच्चा- #INA

प्रतीकात्मक तस्वीर.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक चाची को अपने ही भतीजे संग प्यार हो गया. उसने पति को छोड़ भतीजे के साथ रहने का फैसला किया. दोनों दो साल तक साथ भी रहे. भतीजे ने वादा किया था कि वो उसी से शादी करेगा, मगर दो साल तक लिव-इन-रिलेशन में रहकर वो शादी से मुकर गया. फिर चाची को गच्चा देकर घर से भी भाग गया. चाची ने अब भतीजे के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है.
शहर के हजीरा थाना इलाके में रहने वाली 30 साल की महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि उसकी शादी 6 साल पहले उसकी शादी गदाईपुरा के रहने वाले युवक के साथ हुई थी. शादी के बाद वो पति के साथ किराए के मकान में रहती थी. उनके दो बच्चे भी हुए. मकान के दूसरे कमरे में उसका भतीजा भी किराए से रहता था और रिश्तेदार होने के कारण उनका एक दूसरे के घर आना जाना था. इसी दौरान वो भतीजे से प्यार करने लगी और भतीजा भी उससे प्यार करने लगा.
भतीजे की मोहब्बत में छोड़ा परिवार
पीड़िता के मुताबिक, करीब दो साल पहले भतीजे के प्यार में उसने पति व बच्चों को छोड़ दिया और भतीजे के साथ लिव इन में रहने लगी. लिव-इन में रहने के दौरान भतीजे ने शादी का वादा कर उससे रोज शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन अब वो शादी के वादे से मुकर गया है और शादी करने की बात कहने पर मारने की धमकी देकर घर से भाग गया है.
पीड़िता ने पुलिस को बताया- वो मेरे साथ रोज संबंध बनाता था. शादी का वादा भी किया. मगर बाद में उसके तेवर बदल गए और वो शादी से मना करके भाग गया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है, आरोपी फिलहाल फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.
‘वो रोज मेरे साथ रात को…’, जिस भतीजे के लिए पति को छोड़ा, दो साल बाद वही दे गया चाची को गच्चा
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










