Crime- चंडीगढ़ में गुंडागर्दी: 15 बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं तलवारें, हाथ काटा; लेजर वैली पार्किंग में वारदात -#INA

चंडीगढ़ के सबसे सुरक्षित और वीआईपी माने जाने वाले सेक्टर-10 में मंगलवार शाम कानून-व्यवस्था की जमकर धज्जियां उड़ीं।
डीएवी कॉलेज के साथ स्थित लेजर वैली पार्किंग में तीन एसयूवी से पहुंचे 12 से 15 हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े दो युवकों को कार से घसीटकर तलवारों और डंडों से बेरहमी से पीटा। हमले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता के बेटे समेत दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक के हाथ पर तलवार का इतना गहरा वार हुआ कि डॉक्टरों को 20 टांके लगाने पड़े।
वारदात के बाद हमलावर खुलेआम भाग निकले। घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।