Crime – नौ साल से अकबर को जानती हूं, 3 साल पहले की शादी; गाजियाबाद लव जिहाद केस में लड़की के बयान से नया मोड़- #INA

नौ साल से अकबर को जानती हूं, 3 साल पहले की शादी; गाजियाबाद लव जिहाद केस में लड़की के बयान से नया मोड़

लव जिहाद को लेकर हंगामा

राष्ट्रीय राजधानी से सटे गाजियाबाद के लव जिहाद केस में लड़की के बयान से नया मोड़ आ गया है. लड़की ने अपने बयान में खुद अपने परिजनों पर धमकाने का आरोप लगाया है. कहा कि नौ साल से अकबर खान के संपर्क में है और तीन साल पहले दोनों ने शादी भी कर ली थी. इसकी जानकारी होने पर सके मां-बाप ने पहले मारपीट की और अब काट डालने की धमकी दे रहे हैं. कहा कि अब उसके घरवाले उसके पति अकबर को धमका रहे हैं.

लड़की ने वीडियो बयान जारी करते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार की है. इसके साथ ही उसने अकबर को बेगुनाह बताते हुए उसे रिहा करने की मांग की है. जानकारी के मुताबिक लड़की के परिजनों ने शुक्रवार को गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में अकबर खान के खिलाफ शिकायत दी थी. इसमें लव जिहाद समेत कई अन्य तरह के आरोप लगाए थे. इस दौरान इंदिरापुरम थाने में जमकर हंगामा भी हुआ था. इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज किया और उसी दिन आरोपी को अरेस्ट कर जेल भी भेज दिया था.

सोमवार को हुआ बड़ा बवाल

इसी मामले में सोमवार को एक बार फिर बड़ा बवाल हो गया. बड़ी संख्या में लोग अचानक से अकबर की दुकान में घुस आए और जमकर तोड़फोड़ की. इस दौरान पुलिस भी दुकान के बाहर मौजूद थी, लेकिन किसी ने भीड़ को रोकने की कोशिश नहीं की थी. पुलिस के मुताबिक लड़की के पिता बीजेपी के नेता हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि अकबर ने उनकी बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर अगवा किया है.

अब एक्शन में पुलिस

इस घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई हैं. इन तस्वीरों और वीडियो को देखकर पुलिस भी एक्शन में आ गई है. एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक दुकान में तोड़फोड़ करने वालों की पहचान की जा रही है. इसके लिए वायरल वीडियो के अलावा घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में भीड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. जल्द ही आरोपियों को पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

नौ साल से अकबर को जानती हूं, 3 साल पहले की शादी; गाजियाबाद लव जिहाद केस में लड़की के बयान से नया मोड़

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button