Crime – अलीगढ़ में दामाद संग भागी सास के पति ने भी की दूसरी शादी, सामने आई नई बीवी की PHOTO, बेटी भी दिखी साथ- #INA

जितेंद्र ने की दूसरी शादी.
अलीगढ़ का बहुचर्चित सास-दामाद कांड तो याद है ना? 10 महीने बाद से केस फिर से सुर्खियों में आ गया है. अपनी ही बेटी के होने वाले दूल्हे संग भागी अपना देवी (अनीता) को फिर नया प्यार मिल गया. दामाद ने आरोप लगाया कि 6 फरवरी को सास उसे भी धोखा देकर अपने जीजा देवेंद्र के साथ भाग गई. उसने सास के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. वहीं, मडराक में रह रहे सास अपना देवी के पति जितेंद्र कुमार ने भी 19 दिन पहले किसी और महिला से शादी कर ली है. बताया जा रहा है कि बिना तलाक लिए जितेंद्र ने दूसरी शादी की है.
जितेंद्र की नई बीवी की तस्वीरें भी सामने आई हैं. इन तस्वीरों में जितेंद्र की बेटी शिवानी अपनी नई मां के साथ दिखी. बताया जा रहा है कि जितेंद्र की नई पत्नी का नाम रिंकी देवी है. रिंकी की 7 साल की एक बेटी भी है.
उधर, दामाद राहुल का रो-रोकर बुरा हाल है. उसने कहा- मैंने अपना देवी के लिए सबको भुला दिया था. मुझे बस वही दिखती थी. और देखो आज वो मुझे ही धोखा देकर भाग गई. वो भी अपने ही जीजा के साथ. अपना देवी की फितरत ही ऐसी है. वो किसी एक के साथ रह ही नहीं सकती.
6 फरवरी को भागी सास
राहुल बोला- खुद तो वो भागी ही है. मगर मेरे 2 लाख रुपये फऔर सोने के गहने भी साथ लेकर गई है. 6 फरवरी को जब मैं फेरी लगाने गया था. तब वो पीछे से जीजा देवेंद्र संग भाग गई. राहुल अपनी प्रेमिका अपना देवी, जो कि उसकी होने वाली सास थी, उसके साथ बिहार के सीतामढ़ी में पिछले 10 महीनों से रह रहा था.
वहीं, सास अपना देवी ने उल्टा राहुल पर ही गंभीर आरोप लगा रही है. अपना देवी का कहना है कि राहुल के साथ भागना उसके जीवन की सबसे बड़ी भूल थी. राहुल लड़कियां बेचता है. अपना देवी ने कहा- राहुल ने मुझे महीनों तक बंधक बनाकर रखा था. वो मुझसे मारपीट करता था. राहुल ने मेरे 4.50 लाख रुपये और आधा किलोग्राम चांदी भी हड़प ली है. सास ने भी राहुल के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. बहरहाल, दोनों ही मामलों में पुलिस जांच कर रही है.
क्या है पूरा मामला?
अप्रैल 2025 में अपना देवी अपने होने वाले दामाद राहुल संग भाग गई थी. 16 अप्रैल 2025 को अपना देवी की बेटी की शादी राहुल के साथ तय थी. मगर 6 अप्रैल को दोनों भाग गए. ये मामला तब खूब सुर्खियों में रहा था. हालांकि, 17 अप्रैल 2025 को दोनों वापस लौटे. दोनों ने तब पुलिस की मौजूदगी में साथ रहने का फैसला किया था. उस वक्त जितेंद्र ने साफ-साफ कह दिया था कि उसके लिए अपना देवी अब मर चुकी है. बेटी शिवानी ने भी कहा था कि वो अपनी मां की शक्ल तक नहीं देखना चाहती.
अलीगढ़ में दामाद संग भागी सास के पति ने भी की दूसरी शादी, सामने आई नई बीवी की PHOTO, बेटी भी दिखी साथ
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,